MI vs CSK: 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने फिर पकड़ी रफ्तार, 17 साल के खिलाड़ी का धमाका, धोनी भी हैरान
IPL 2025, MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मुकाबले में 17 साल के आयुष म्हात्रे को डेब्यू करने का मौका मिला। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के दौरान अपनी बल्लेबाजी में काफी संघर्ष कर रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को भी टीम ने रचिन रवींद्र का विकेट जल्द ही गंवा दिया था। लेकिन इसके बाद आयुष म्हात्रे ने मैदान पर आकर धमाका कर दिया।
आयुष म्हात्रे ने खेली विस्फोटक पारी (IPL 2025, MI vs CSK)
अपना पहला आईपीएल खेल रहे आयुष म्हात्रे ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींचने का काम किया। आयुष का यह पहला आईपीएल मुकाबला है और वह 15 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रन बनाने में सफल रहे। एक युवा खिलाड़ी को इस तरह खेलता देख महेंद्र सिंह धोनी भी हैरान नजर आए। सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह आयुष म्हात्रे की बल्लेबाजी को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ
आयुष की बल्लेबाजी पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि आयुष की वजह से चेन्नई एक्सप्रेस पर पटरी पर लौटी है। चेन्नई को शुरुआत में ही अश्विनी कुमार ने रचिन रवींद्र को आउट कर पहला झटका दिया। रचिन नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। शेख राशिद ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाने का काम किया। राशिद मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। राशिद 20 गेंदों पर एक चौका की मदद से 19 रन बनाने में सफलता हासिल की।
सीएसकेः शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जैमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयरः अंशुल कंबोज, कमलेश नागरकोटी, रामाकृष्णा घोष, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन।
मुंबई इंडियंसः रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।












Click it and Unblock the Notifications