IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल टीम की इस मालकिन की है अजीब प्रेम कहानी, प्यार के लिए खाया धोखा झेली बदनामी

Preity Zinta and Neswadia Love story: आईपीएल मेगा ऑक्शन का आज आगाज है। सऊदी अरब के जेद्दा शहर के दो दिवसीय आयोजन में 277 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। इस मेगा इवेंट पर सबकी नजर पंजाब किंग्स इलेवन पर और उनकी कोओनर प्रीति जिंटा पर है।

जिसने अपने सभी स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने और केवल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को क्रमशः ₹5.5 करोड़ और ₹4 करोड़ में रिटेन करने के बाद अपनी टीम में फेरबदल करने का फैसला किया है।

IPL 2025 Mega Auction

पंजाब के पास ₹110.5 करोड़ की सबसे अधिक राशि बची है, साथ ही 4 राइट टू मैच स्लॉट भी है। खैर आईपीएल का नाम लेते ही आंखों के सामने ग्लैमर, पैसा और खेल के रोमांच की तस्वीरें सामने आती है।

बहुत सारे बवालों की वजह से भी चर्चित रहता है IPL

ये खेल जितना लोकप्रिय है उससे कहीं ज्यादा ये बहुत सारे बवालों की वजह से भी चर्चित रहता है और जब बात प्रीति जिंटा की आती है तो हर किसी के जेहन में प्रीति और नेसवाडिया का वो बवाल सामने आता है, जिसमें पूरे भारत में एक वक्त पर हड़कंप मचा दिया था क्य़ोंकि ये मसला क्रिकेट के मैदान से निकलकर अदालत तक पहुंच गया था।

साल 2005 में बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हुआ करती थीं, उस वक्त उनकी मुलाकात मशहूर बिजनेसमैन और आईपीएल किग्स पंजाब इलेवन टीम के सहमालिक नेस वाडिया से हुई थी। दोनों ने क्रिकेट टीम में बराबरी की हिस्सेदारी की तो सबको लगा था कि खूबसूरती में एक-दूसरे को चैलेंज करने वाला ये जोड़ा जल्द ही 'मैरिड कपल' बन जाएगा।

नेस की क्लोजनेस ने प्रीति को फिल्मों से दूर कर दिया

नेस की क्लोजनेस ने प्रीति को फिल्मों से दूर कर दिया था, वो हर इवेंट और क्रिकेट के मैदान पर अक्सर नेस के साथ दिखती थीं और एक इंटरव्यू में भी नेस ने प्रीति के सामने कहा था कि 'वो अपने इस सफर को जिंदगी के दूसरे मोड़ पर ले जाना चाहते हैं लेकिन वो मोड़ शादी का ना होकर झगड़ा, धोखा और बदसलूकी का निकला।'

दरअसल पांच साल तक नेस से डेट करने के बाद एक दिन प्रीति ने साल 2014 में नेस वाडिया पर बदसलूकी, मारपीट और शौषण का आरोप लगा दिया। ये मामला कोर्ट भी पहुंचा। हर कोई हैरान था कि प्रीति और नेस के बीच में अचानक क्या हुआ। प्रीति जिंटा और नेस को लेकर काफी खबरें आईं थी, जिसमें कहा गया था कि 'नेस अभिनेत्री से प्यार तो करने का दावा करते थे लेकिन वो उनसे शादी नहीं करना चाहते थे और वो ही इनके बीच के झगड़े का कारण था।'

तो किसी रिपोर्ट में कहा गया कि 'प्रीति को नेसवाडिया की मां पसंद नहीं करती थीं और इसलिए नेस औऱ प्रीति में झगड़ा हुआ' तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि 'नेस वाडिया अभिनेत्री से बोर हो चुके थे और वोर बिजनेसमैन विक्रम थापर की तलाकशुदा बेटी आयशा थापर के प्यार में गिरफ्तार हो गए थे' और इसी वजह से प्रीति और उनके बीच में पंगा हुआ था।

'नेस आईपीएल की हिस्सेदारी से बेदखलल करना चाहते थे'

हालांकि नेस की ओर से इस बारे में कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया। प्रीति ने ये भी कहा था कि उन्हें 'नेस आईपीएल की हिस्सेदारी से बेदखलल करना चाहते थे।' हालांकि कुछ वक्त दोनों के झगड़ों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों के बारे में बातें होनी कम हो गईं।

और फिर एक दिन प्रीति ने साल 2026 में अचानक से अपने से दस साल छोटे अमेरिकी जीन गुडइनफ से शादी का ऐलान कर दिया। प्रीति ने अपने और जीन के रिश्ते का सच आईपीएल सीजन के दौरान ही लोगों को बताया था। वो अक्सर आईपीएल मैच के दौरान जीन संग दिखाई पड़ती हैं। फिलहाल आज उनकी लाइफ से नेस का चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज हो चुका है और वो जीन और अपने दो बच्चों संग खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+