Mitchell Starc को पिछली बार मिले थे 24.75 करोड़, जानिए इस बार कितने में बिके?

IPL 2025 Mega Auction Mitchell Starc: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टार्क के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली। मुंबई के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी मिचेल स्टार्क पर बोली लगाई लेकिन 11 करोड़ तक आते-आते वह पीछे हट गए। अंत में आरसीबी ने भी मिचेल स्टार्क पर बोली लगाई। लेकिन दिल्ली ने 11 करोड़ 75 लाख में खरीद लिया।

मिचेल स्टार्क आईपीएल 2024 में सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। आईपीएल 2025 के दौरान भी उन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही ऑक्शन के दौरान मिचेल स्टार्क पर पैसों की बारिश हुई।

आरसीबी के लिए खेल चुके हैं स्टार्क

साल 2014 और 2015 में मिचेल स्टार्क ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए आईपीएल खेला था। विराट कोहली और मिचेल स्टार्क कई बार एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नजर आए हैं, खासकर स्टार्क की गेंदबाजी और कोहली की बल्लेबाजी को लेकर अक्सर बातें होती रही है। विराट कोहली ने स्टार्क की तेज गेंदबाजी की हमेशा सराहना की है और यह भी कहा है कि उनकी गेंदबाजी किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होती है।

STARC 1

कोहली को लेकर स्टार्क ने कही थी ये बात

स्टार्क ने कहा था कि मैदान पर विराट का रवैया और मैदान के बाहर उनका व्यक्तित्व बिल्कुल अलग होते हैं, और उन्होंने विराट को एक अच्छे इंसान के रूप में याद किया। यह बयान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 2017 बॉडर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के दौरान आया, जहां भारत ने 2-1 से सीरीज जीती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+