RCB और MI के बीच इस दिग्गज को खरीदने के लिए होगी जंग! अकेले दम पर पलट देता है मैच का रुख
IPL 2025 Mega Auction News: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ी मालामाल होंगे। आईपीएल में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की डिमांड हमेशा से ही रही है। ऐसे में एक बार फिर गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस पिछले सीजन तक लखनऊ के लिए खेल रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज किया जाना लगभग तय है।
एलएसजी की तरफ से शानदार प्रदर्शन
मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस एलएसजी का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। लेकिन आईपीएल 2025 के लिए उन्हें बरकरार रखना काफी मुश्किल लग रहा है। स्टोइनिस के शानदार प्रदर्शन में सीएसके के खिलाफ यादगार शतक बनाना शामिल है, जिसने लखनऊ की जीत में अहम योगदान दिया। स्टोइनिस ने कई मुश्किल समय में टीम के लिए मैच विनिंग पारियां खेली हैं।

आरसीबी और मुंबई के बीच होगी जंग
आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों ही अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन ऑलराउंडर की तलाश में हैं। मार्क्स स्टोइनिस पर इन दोनों ही फ्रेंचाइजी की नजरें रहे वाली है। पिछले सीजन में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा, जिसमें 14 मैचों में 388 रन शामिल हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी हैं। इसके साथ ही उन्होंने चार विकेट भी लिए थे। इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच रोांचक जंग देखने को मिल सकती है।
आईपीएल करियर पर एक नजर
अपने आईपीएल करियर के दौरान स्टोइनिस ने 1866 रन बनाए हैं और 43 विकेट लिए हैं। आरसीबी और मुंबई इंडियंस नीलामी में आमने-सामने होने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में स्टोइनिस को हासिल करने की होड़ दोनों के बीच देखने को मिलने वाली है। स्टोइनिस आईपीएल में आरसीबी, दिल्ली और पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया का ये धांसू खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में किस टीम के पास जाता है।












Click it and Unblock the Notifications