Yuzvendra Chahal पर हुई पैसों की बारिश, मोहम्मद शमी से भी बिके महंगे, अब इस नई टीम के लिए खेलेंगे
IPL 2025 Mega Auction Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल के लिए आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली की शुरुआत की। इसके बाद पंजाब और लखनऊ के बीच भी काफी देर तक बोली चलती रही। युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
इससे पहलेटीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। हैदराबाद ने 10 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर शमी को खरीदा। चहल शमी से भी महंगे गेंदबाज बन गए।

साल 2013 में किया था डेब्यू
युजवेंद्र चहल ने अपना आईपीएल डेब्यू 2013 में किया था। शुरुआत में, उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए एक मैच में भाग लिया। चहल ने 2014 से 2021 तक RCB में खेलते हुए अपनी पहचान बनाई। इस दौरान, उन्होंने टीम के मुख्य स्पिनर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।
साल 2015 में रहा था शानदार प्रदर्शन
युजवेंद्र चहल का आईपीएल में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2015 सीजन में रहा, जब उन्होंने 26 विकेट लिए थे। वह 2016 में आरसीबी के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। RCB के लिए उनकी गेंदबाजी में काफ़ी सटीकता और विविधता देखने को मिली। उनके पास विकेट लेने की क्षमता और मैच को पलटने की ताकत थी।
राजस्थान ने जताया था भरोसा
साल 2022 में युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने टीम में शामिल किया। इस सीजन में, उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रभाव छोड़ा और टीम के लिए अहम योगदान दिया। 2022 में चहल ने 27 विकेट लेकर, पर्पल कैप (आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार) जीता।












Click it and Unblock the Notifications