आखिरी समय में डाला ऑक्शन में नाम, अब हो गई करोड़ों की बारिश, राजस्थान ने बनाया मालामाल

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 की नीलामी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, जिससे यह पता चलता है कि आर्चर की कड़ी डिमांड थी और उन्हें एक बड़ा दाम प्राप्त हुआ। जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ समय से चोटों के कारण क्रिकेट से बाहर थे। उन्होंने IPL 2024 में भाग नहीं लिया था और IPL 2023 में भी वह सिर्फ 5 मैच खेल पाए थे।

जोफ्रा आर्चर को मिले 12 करोड़ 50 लाख

आईपीएल 2023 के समय जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, लेकिन उनके चोटिल होने के कारण वह पूरी तरह से फिट होकर टीम के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके। अब जब आर्चर फिट हैं, तो उनकी खरीदारी राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ा कदम हो सकती है। क्योंकि उनकी तेज गेंदबाजी और दबाव वाले हालात में प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें एक अहम खिलाड़ी बनाती है।

Jofra Archer 1

ऐसा रहा है आईपीएल करियर

मुंबई इंडियंस के अलावा जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल मुकाबला 2018 में खेला था। उन्होंने अब तक 40 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और 24.39 की औसत से 48 विकेट हासिल किए हैं, साथ ही उनकी इकॉनमी रेट 7.43 रही है। उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का है। चोट से उबरकर वे आईपीएल 2025 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

राजस्थान में शामिल हैं ये खिलाड़ी

नीलामी से पहले राजस्थान ने अपनी कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जिनमें कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल और संदीप शर्मा शामिल हैं। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल को टीम ने 18-18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। रियान पराग और ध्रुव जुरेल को भी 14-14 करोड़ रुपये में रखा गया है, जबकि शिमरोन हेटमायर को 11 करोड़ रुपये और संदीप शर्मा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+