पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल पर लगाया कमाल का दांव, RCB ने नहीं किया RTM का इस्तेमाल, खुशी से झूमी प्रीति जिंटा
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल ऑक्शन 2025 में पंजाब किंग्स ने ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने का काम किया। ग्लेन मैक्सवेल महज 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब किंग्स को मिल गए। ग्लेन मैक्सवेल को इतने कम पैसे में टीम में देखकर प्रीति जिंटा भी खुशी से ताली बजाती हुई नजर आईं। मैक्सवेल के अलावा पंजाब ने मार्क्स स्टोइनिस को भी खरीदने में कामयाबी हासिल की।
मार्कस स्टोइनिस को मिले 11 करोड़
मार्कस स्टोइनिस को आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन उन्हें बड़ी बोली लगाकर PBKS ने अपने टीम में शामिल किया। स्टोइनिस पिछली बार आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने आईपीएल 2016 में अपनी शुरुआत की थी और तब से हर सीजन में हिस्सा लेते रहे हैं, जिससे वह इस लीग के एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।

गेंद और बल्ले से कमाल करते हैं स्टोइनिस
स्टोइनिस बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान देते रहे हैं। उनकी तेज़ बल्लेबाजी और निचले क्रम में बड़े शॉट लगाने की क्षमता पंजाब किंग्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो अगले सीजन में अपनी टीम को और मजबूत बनाने की कोशिश में है।
डिकॉक को मिली नई टीम
दूसरी ओर डिकॉक की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी और शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच बोली लगी थी। बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की रुचि दिखाई और अंत में 3.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।












Click it and Unblock the Notifications