पर्थ टेस्ट में बुरी तरह फ्लॉप रहा यह भारतीय खिलाड़ी, कभी कोहली की टीम का था जान, अब रहा UNSOLD
IPL 2025 Mega Auction: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा। मेगा ऑक्शन के पहले दिन वह अनसोल्ड रहे। देवदत्त पडिक्कल के आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहने से फैंस भी हैरान हैं। उन्होंने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखी थी, लेकिन पहले राउंड में उनका कोई खरीदार नहीं मिला।
देवदत्त को नहीं मिला खरीददार
देवदत्त ने पिछले दो आईपीएल सीज़नों में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेला था, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके पहले पडिक्कल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेल चुके हैं। पडिक्कल का आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, जिसमें उन्होंने कुछ शानदार पारियां भी खेली हैं, लेकिन अब तक वह एक स्थिर प्रदर्शन नहीं दिखा पाए हैं।

पडिक्कल के लिए बड़ा झटका
पडिक्कल के लिए यह नीलामी के दौरान एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि वे एक समय में आईपीएल के सबसे प्रभावी युवा बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। पिछले सीजन में, जहां वह केवल 38 रन ही बना पाए थे, उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं था, लेकिन उनके कुल आंकड़े काफी प्रभावशाली हैं। 64 मैचों में 1,559 रन, जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
क्यों अनसोल्ड रहे पडिक्कल
जबकि उन्होंने पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजायंट्स से 7.75 करोड़ रुपये की सैलरी पाई थी, इस बार 2 करोड़ रुपये का बेस प्राइस दिखाता है कि फ्रेंचाइजी उनके बारे में ज्यादा जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं हैं, शायद पिछले सीजन की खराब फॉर्म को ध्यान में रखते हुए टीमों ने उन पर बोली नहीं लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications