IPL 2025: भुवनेश्वर कुमार के लिए मुंबई और लखनऊ में छिड़ी जंग, RCB ने 10.75 करोड़ में खरीद लिया गेंदबाज
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का मेगा ऑक्शन जारी है। दो दिवसीय कार्यक्रम का आज दूसरा और आखिरी दिन है, जोकि सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है। मेगा नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार को 10.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया।
भुवनेश्वर का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। ऑक्शन में गेंदबाज के लिए MI ने पहली बोली लगाई। इसके बाद LSG ने 2.20 करोड़ रुपये पर बोली लगाई। बोलियां तुरंत लग गईं और कीमत अब 9 करोड़ रुपये से ज़्यादा हो गई है। LSG ने अब 10 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
MI ने 10.25 करोड़ रुपये की बोली लगाई। LSG ने 10.50 करोड़ रुपये मांगे। MI ने अपना नाम वापस ले लिया। RCB ने तुरंत 10.75 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
भुवनेश्वर कुमार 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ अपना आईपीएल सफर शुरू किया था, लेकिन अपने दो सीजन के कार्यकाल के दौरान उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वे अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स में चले गए, लेकिन वहां उनके तीन सीजन काफी हद तक भुला देने वाले रहे। हालांकि, 2014 में उनकी किस्मत बदल गई जब वे सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए।

वहां, उन्होंने जल्दी ही टीम में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित कर लिया, पावरप्ले और डेथ ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने पहले चार सीजन में, उन्होंने लगातार 18 से अधिक विकेट लिए। उन्होंने लगातार 2016 और 2017 में पर्पल कैप जीता और 2016 में सनराइजर्स की पहली आईपीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।
ये भी पढ़िए- IPL Auction Unsold Players: आईपीएल ऑक्शन में फ्लॉप हुए दो बड़े धुरंधर, रहाणे और मयंक को नहीं मिला खरीदार
हालांकि वह सनराइजर्स हैदराबाद के सर्वकालिक सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने हुए हैं, लेकिन इस साल की मेगा नीलामी से पहले उन्हें रिलीज़ कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications