IPL Retentions 2025: IPL इतिहास के 10 ऐसे खिलाड़ी, जिन्हें कभी नहीं किया गया रिलीज, देखें लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 31 अक्तूबर यानी गुरुवार शाम 5 बजे सभी टीमें अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली है। रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने की बात भी सामने आ रही है।

कई दिग्गज होंगे रिलीज

केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत और मार्क्स स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में नजर आ सकते हैं। इस ऑक्शन में कई हैरान करने वाली चीजें देखने को मिल सकती है। मुंबई इंडियंसस राजस्थान और केकेआर जैसी टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह किन खिलाड़ियों को रिटेन करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे खिलाड़ी के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी ने खरीदने के बाद कभी रिलीज़ नहीं किया।

IPL 2025 Mega Auction 1

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जो क्रिकेट के भगवान कहलाते हैं। साल 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने कई यागदार पारियां खेली। साल 2013 में आईपीएल खिताब जीतने के बाद सचिन ने आईपीएल से संन्यास ले लिया। लेकिन वह बतौर मेंटर टीम के साथ जुड़े रहे।

एमएस धोनी

एमएस धोनी को साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा और वह तब से ही चेन्नई का हिस्सा रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को पांच आईपीएल जीत दिलाई और टीम के लिए सभी 15 सीज़न में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए। उनकी कहानियां केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं हैं, बल्कि उनकी फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़ी विरासत बनाने के बारे में हैं।

विराट कोहली

साल 2008 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ विराट कोहली का आईपीएल सफर शुरु हुआ था। उनके रिकॉर्ड बनाने वाले कारनामे और जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से वह RCB के दिल बन गए। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कोहली अब तक ट्रॉफी नहीं जीत सके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त रही है।

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को साल 2016 में खरीदा था। अपने डेब्यू के बाद से ही पंत टीम की एक बड़ी ताकत रहे हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में उन्होंने अपना नाम दर्ज कराया। इसके अलावा उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और कप्तानी ने उनका नाम फ्रैंचाइज़ी के इतिहास में दर्ज कर दिया है।

सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स को साल 2012 से सुनील नरेन के रूप में एक गेम चेंजर मिला। सुनील नरेन अपने आईपीएल करियर में कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा और किसी की तरफ से नहीं खेला है। सुनील नरेन गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए कारगार साबित रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह

साल 2013 से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। इसके अलावा साल 2010 से मुंबई इंडियंस के साथ कीरोन पोलार्ड जुड़े हुए थे। कीरोन पोलार्ड को मुंबई ने कभी रिलीज नहीं किया। दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह भी लगातार टीम के साथ बने हुए हैं।

शॉन मार्श

शॉन मार्श साल 2008 से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पंजाब के अलावा किसी और टीम की तरफ से नहीं खेला है।

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा ने मुंबई इंडियंस के साथ अपना सफर साल 2009 में शुरू किया था। साल 2009 से साल 2020 तक लसिथ मलिंगा मुंबई की तरफ से आईपीएल में अपना दमखम दिखाया। लसिथ मलिंगा भी आईपीएल में किसी और टीम की तरफ से नहीं खेला है।

रुतुराज गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आए हैं। यही वजह है कि धोनी के बाद उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। रुतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर टीम मोटी रकम देकर रिटेन करने की तैयारी में है। ये कुछ ऐसे नाम हैं जिन्हें आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कभी रिलीज नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+