Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

27 करोड़ वाले ऋषभ पंत से भी ज्यादा मैच फीस, IPL 2025 में इस दिग्गज ने ऐसे कर ली करोड़ों की कमाई

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 का समापन आरसीबी की धमाकेदार जीत के साथ हुआ। आरसीबी ने 18 सालों के बाद आईपीएल ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का काम किया। रजत पाटीदार की कप्तानी में विराट कोहली की वो ख्वाहिश पूरी हुई जिसका इंतजार वो पिछले कई सालों से कर रहे थे। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली सहित आरसीबी के सभी खिलाड़ी और उनके परिवार वाले भावुक हो गए।

ऋषभ पंत हैं आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी (IPL 2025 Rishabh Pant)

आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ की टीम ने 27 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऋषभ पंत से भी ज्यादा मैच फीस आईपीएल 2025 के सीजन में किसी और खिलाड़ी की रही है। दरअसल, आईपीएल 2025 में जॉनी बेयरस्टो ने पंत से भी ज्यादा मैच फीस हासिल की है।

IPL 1

दिग्गज ने मैच फीस में पंत को पछाड़ा

मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज को 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह प्लेऑफ के दौरान ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह टीम में शामिल हुए। बेयरस्टो ने सिर्फ 2 मैच खेले, लेकिन उनकी मैच फीस लगभग 2.5 करोड़ रुपये प्रति मैच रही, जो लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत से ज्यादा है। जॉनी बेयरस्टो ने मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ के दो मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी की।

ऋषभ पंत का रहा फ्लॉप प्रदर्शन

ऋषभ पंत की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। पंत ने 14 मैचों में कुल 269 रन बनाए, जिनका औसत सिर्फ 24.45 रहा, जो उनके करियर का सबसे कमजोर सीजन माना गया। पंत ने हालांकि आरसीबी के खिलाफ एक मैच में शानदार पारी खेलते हुए 118 रन बनाए थे। लेकिन कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। वहीं आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार से मुंबई का छठी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+