केएल राहुल के निशाने पर छक्कों का रिकॉर्ड, क्या आज ही हासिल कर लेंगे ऐतिहासिक उपलब्धि?
IPL 2025:आईपीएल में केएल राहुल की फॉर्म धाकड़ रही है, दो मैचों में उन्होंने तूफ़ानी खेल का प्रदर्शन किया है। आज दिल्ली कैपिटल्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से है। दिल्ली की टीम घरेलू फैंस के सामने खेलेगी।
पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के सामने राहुल का बल्ला नहीं चल पाया था। इस बार रॉयल्स के सामने वह धमाल मचाने के लिए तैयार होंगे और एक बड़ा कीर्तिमान हासिल करने के भी बेहद करीब नज़र आ रहे हैं।

केएल राहुल छक्कों के मामले में एक धाकड़ रिकॉर्ड आज ही बना सकते हैं क्योंकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री छोटी है, ऐसे में राहुल को बड़े हिट जड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी।
राहुल के निशाने पर रिकॉर्ड (IPL 2025)
वह आईपीएल में अपने 200 छक्के पूरे करने से महज 3 ही शॉट दूर हैं। इस समय उनका आंकड़ा 197 है। जहां एक चौकों का सवाल है, यों राहुल ने 416 चौके जमाए हैं। इस सीजन उनकी फॉर्म देखते हुए कह सकते हैं कि छक्कों की बड़ी उपलब्धि वह हासिल कर लेंगे।
चैम्पियंस ट्रॉफी से फॉर्म में हैं राहुल (IPL 2025)
केएल राहुल की फॉर्म चैम्पियंस ट्रॉफी से ही चल रही है और वहां से लय हासिल करने के बाद वह आईपीएल में भी अपने चौके और छक्कों से फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलकर केएल राहुल ने दर्शा दिया कि वही अपने घरेलू मैदान के किंग हैं।
दिल्ली ने किया है धाकड़ प्रदर्शन
जहाँ तक दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन का सवाल है, तो अक्षर पटेल की कप्तानी में इस सीजन दिल्ली ने अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। 5 मैचों में 4 जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया हुआ है। दिल्ली को इस सीजन की एकमात्र हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ झेलनी पड़ी थी। वह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला गया था और 206 रनों को चेज करते हुए दिल्ली की टीम 193 पर आउट हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications