द्रविड़ से ईशान किशन ने लिया बदला, आईपीएल में पहला शतक जड़ मचाया तहलका, SRH ने बनाये 286 रन

Ishan Kishan: ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आईपीएल का पहला शतक जमा दिया। जब टीम इंडिया से उनको बाहर किया गया था, तब राहुल द्रविड़ टीम के कोच थे और उन्होंने कहा था कि टीम में वापसी के लिए उनको घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। अब किशन ने द्रविड़ की राजस्थान रॉयल्स को ही जमकर धोते हुए करारा जवाब दिया है। उन्होंने 45 गेंदों में सैकड़ा जमा दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धमाल मचा दिया। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। इस बीच अभिषेक शर्मा 11 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए।

ishan kishan

ट्रेविस हेड का बल्ला नहीं रुका और आग उगलता चला गया। उन्होंने महज 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली और तेजी से आगे बढ़ते चले गए लेकिन उनको तुषार देशपांडे ने 31 गेंदों में 67 पर चलता किया। हेड ने 9 चौके और 3 शानदार छक्के जमाए।

उनके आउट होने पर ईशान किशन ने कहर बरपाया। पहली बार हैदराबाद के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने अपने तेवर दिखाए और 25 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा कर इरादे दर्शा दिए। उन्होंने अपनी बैटिंग से यह भी बताने का प्रयास किया कि मुंबई इंडियंस ने मुझे रिलीज कर गलती कर दी। उनका साथ नितीश रेड्डी ने दिया। 15वें ओवर की पहली गेंद तक ही हैदराबाद का स्कोर 200 पार चला गया। इस बीच नितीश रेड्डी 15 गेंदों में 30 बनाकर चलते बने।

Ishan Kishan ने लिया बदला

हालांकि ईशान किशन ने अपनी तबाही जारी रखते हुए राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई दोनों को करारा जवाब दिया और महज 45 गेंदों में शतक जमा दिया। वह 47 गेंदों में 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने 6 विकेट पर 286 रन बनाए, जो आईपीएल में दूसरा बेस्ट स्कोर है। पहले स्थान पर भी हैदराबाद (287) है। इस कीर्तिमान को तोड़ने से एक रन पीछे रह गए। आर्चर ने सर्वाधिक रन देने का कीर्तिमान बना दिया। उन्होंने 76 रन देकर कोई विकेट नहीं झटका। किशन के पास न बीसीसीआई अनुबंध है और ना ही टीम में आने के दरवाजे खुल रहे और इस कंडीशन में उन्होंने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया।

द्रविड़ तब भी कोच थे और अब भी हैं

जब टीम इंडिया से ईशान किशन को बाहर किया गया था, तो द्रविड़ कोच थे और आज राजस्थान रॉयल्स के कोच भी द्रविड़ हैं। ईशान ने अपने पुराने सभी अपमानों का बदला धमाकेदार शतक से लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+