IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो वाली स्थिति, मुंबई के पक्ष में प्लेऑफ़ का समीकरण
IPL 2025: आईपीएल में तीन टीमों ने प्लेऑफ़ में जगह बनाई है और अब चौथे स्थान के लिए दो टीमों के बीच टक्कर है और मामला काफी पेचीदा नज़र आ रहा है। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चौथे स्थान के लिए जंग है, इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है।
तालिका में मुंबई इंडियंस 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है। दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 13 अंक है। दोनों ही टीमों के पास 2-2 मुकाबले बचे हुए हैं। ख़ास बात तो यह है कि अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ही होना है।

दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि इस मैच में जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ़ की तरफ कदम बढ़ाया जाए। मुंबई इंडियंस अगर इस मैच में हारती है, तो भी एक मौका रहेगा। दिल्ली कैपिटल्स यहाँ हारते ही बाहर होगी क्योंकि मुंबई दो अंक लेकर 16 पॉइंट्स पर आ जाएगी। दिल्ली बचा हुआ अंतिम मैच जीत लेती है, तो भी 15 अंक रहेंगे।
IPL 2025: दोनों का लीग मैच पंजाब के साथ
दिल्ली कैपिटल्स अगर मुंबई इंडियंस को पराजित करती है, तो दोनों टीमों के पास एक-एक मुकाबला और बचेगा। मुंबई इंडियंस का मैच पंजाब किंग्स से होना है और दिल्ली की टीम भी अपना अंतिम लीग चरण का मुकाबला पंजाब के खिलाफ खेलेगी। यह भी एक अजीब संयोग है।
IPL 2025: अहमदाबाद में अगला मैच
मुंबई इंडियंस और दिल्ली के बीच 21 मई का मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दिल्ली के ऊपर दबाव रहने वाला है। दिल्ली को हर हाल में जीत दर्ज करनी पड़ेगी और यहाँ मामला करो या मरो वाला हो जाएगा।
अंतिम मैच तक जाने से पहले दिल्ली को इस मैच में जोर लगाना होगा। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस भी चाहेगी कि अंतिम लीग मैच तक जाने से पहले मामला यहाँ समाप्त करते हुए अगले चरण में स्थान हासिल किया जाए। टक्कर दिलचस्प हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications