कौन हैं करुण नायर की खूबसूरत पत्नी? कभी घुटने पर बैठकर किया था प्रपोज, अब टूटा दिल तो शेयर की तस्वीर!

IPL 2025 DC Vs MI Karun Nair wife: आईपीएल में 1076 दिन यानी तीन साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। रविवार को मुंबई के खिलाफ करुण नायर 89 रन बनाकर आउट हुए। 206 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए करुण नायर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर जीत की राह आसान कर दी थी। लेकिन इसके बावजूद दिल्ली को 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

जड़ा आईपीएल इतिहास का अपना सबसे तेज शतक (IPL 2025 DC Vs MI Karun Nair wife)

करुण नायर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए महज 40 गेंदों पर 89 रन बनाए। जेक फ्रेजर-मैकगर्क के जल्दी आउट होने के बाद बतौर इम्पैक्ट प्लेयर करुण नायर ने मैदान में कदम रखा और अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। करुण नायर ने मुंबई के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज अर्धशतक है।

IPL 1

सात साल बाद किया ये कमाल

इस धमाकेदार पारी की बदौलत करुण नायर ने सात साल बाद आईपीएल में अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की। इससे पहले उन्होंने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए अर्धशतक बनाया था। उनकी यह पारी टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी बन गई, जिसने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाए गए 83 रनों को पीछे छोड़ दिया।

करुण नायर की पत्नी ने शेयर की तस्वीर

करुण नायर की पत्नी सनाया टंकरीवाला नायर ने अपने पति के आईपीएल करियर की दिल को छू लेने वाले सफर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने 2017 की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जब नायर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे, जिसमें ये कपल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने 2025 की एक मौजूदा तस्वीर शेयर की, जिसमें ये दोनों अपने दो बच्चों के साथ दिखाई दे रहे हैं, सभी ने गर्व से दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी पहनी हुई है। इस जोड़े ने 2020 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की और अब परिवार बेंगलुरु में रहता है।

कौन हैं करुण नायर की पत्नी

सनाया के पारसी होने के चलते ही करुण नायर की शादी में दोनों धर्मों के रिती रिवाज फॉलो किए गए थे। नायर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सनाया को घुटने पर बैठकर शादी के लिए प्रपोज किया था। शादी में परिवार और दोस्तों के अलावा भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, शार्दुल ठाकुर, श्रेययस अय्यर, युजवेंद्र चहल और वरुण एरॉन भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+