छक्का जड़ते ही DHONI ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, रोहित-कोहली के इस खास क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री

IPL 2025, Dhoni Record: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस मैच में जैसे ही धोनी ने अपनी पारी का पहला छक्का मारा, उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने यह कारनामा किया था।

धोनी ने बनाया गजब का रिकॉर्ड (IPL 2025, Dhoni Record)

महेंद्र सिंह धोनी ने 404 मैचों की 355 पारियों में 350 छक्के पूरे कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। वह अब भारतीय खिलाड़ियों के एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले रोहित शर्मा (542), विराट कोहली (434), और सूर्यकुमार यादव (368) इस उपलब्धि को प्राप्त कर चुके हैं। धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अब तक 7,628 रन बनाए हैं।

IPL 1

महेंद्र सिंह धोनी के नाम है कई रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। इसके अलावा वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अब तक 277 मुकाबले खेले हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस दौरान उन्होंने 5,439 रन बनाए हैं, और उनकी औसत 38.30 रही है। इसके साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा है। धोनी के नाम 24 आईपीएल अर्धशतक हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन है।

धोनी का प्रदर्शन रहा है शानदार

आईपीएल 2025 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो गई हो, लेकिन धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। धोनी ने 13 मैचों में 135.1 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए है। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं और उनकी कप्तानी में टीम हमेशा मजबूती से मुकाबला करती है। धोनी की विकेटकीपिंग और कप्तानी दोनों ही बेहतरीन रही हैं। लेकिन इस साल वह अपना जादू बिखेरने में नाकाम रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+