Vignesh Puthur: धोनी के गढ़ में ऑटो ड्राइवर के बेटे का जलवा, बिना घरेलू क्रिकेट खेले मिली IPL में एंट्री
IPL 2025 CSK vs MI 3rd Match Vignesh Puthur: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर ने कमाल की गेंदबाजी की। विग्नेश पुथुर ने अपने करियर में कोई भी घरेलू मैच नहीं खेला है, इसके बावजूद भी उनकी एंट्री सीधे आईपीएल में हुई है। विग्नेश पुथुर को आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाया।
ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं Vignesh Puthur
विग्नेश पुथुर की बात करें तो इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। मैच की कमेंट्री के दौरान जतिन सप्रू ने बताया कि विग्नेश पुथुर ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। जिन परमुंबई इंडियंस के स्काउट्स टीम का ध्यान गया और फिर उन्हें आईपीएल के लिए 30 लाख रुपये में खरीद लिया गया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने मुंबई के इस फैसले को सही साबित कर दिया।

केरल के मलप्पुरम से आते हैं पुथुर
केरल के मलप्पुरम से आने वाले पुथुर ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वे अपने थोड़े अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में आए और केरल क्रिकेट लीग के उद्घाटन सत्र में एलेप्पी रिपल्स टीम का हिस्सा थे। पुथुर ने उस टूर्नामेंट में सिर्फ तीन विकेट लिए, लेकिन मुंबई इंडियंस के स्काउट्स का ध्यान आकर्षित किया जिन्होंने उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया।
विग्नेश पुथुर ने घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के लिए अभी तक नहीं खेला है, लेकिन उनका आईपीएल करियर एक बड़ी सफलता रही है। आईपीएल 2025 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।












Click it and Unblock the Notifications