IPL 2025: BCCI ने फिर से किया नियमों में बदलाव, मैचों के कट ऑफ़ टाइम में हुआ बड़ा बदलाव

IPL 2025: आईपीएल में इस सीजन कई मैचों में बारिश देखने को मिली है, इस वजह से फैन्स को निराशा हाथ लगी है। कट ऑफ़ टाइम के बाद भी बारिश की वजह से मैचों को रद्द करना पड़ा है। बचे हुए मैचों में इस स्थिति से निपटने के लिए बीसीसीआई ने नियमों में बदलाव कर दिया है।

देरी से शुरू होने वाले मैचों में अतिरिक्त समय को बढ़ा दिया गया है। पहले 60 मिनट का समय मिलता था लेकिन अब इसमें वृद्धि करते हुए 120 मिनट करने का फैसला हुआ है। मौसम की वजह से आने वाले व्यवधान को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा परिवर्तन किया गया है।

ipl-2025

पहले चरण के मैचों में बारिश देखने को मिली थी। बाद में भारत-पाक टेंशन के कारण आईपीएल को रद्द करते हुए फिर से शुरू किया गया है। इस वजह से अब टूर्नामेंट का समय थोड़ा लम्बा भी हो गया है। फाइनल मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने प्लेइंग कंडीशंस में थोड़ा परिवर्तन कर दिया है।

बारिश से प्रभावित मैचों का कट टाइम पहले 10 बजकर 56 मिनट हुआ करता था लेकिन अब एक घंटा बढ़ने की वजह से यह 11 बजकर 56 मिनट पर चला गया है। मुकाबले को पूरा करने के लिए ऐसा निर्णय हुआ है। पहले से ही कुछ मैच बारिश की भेंट चढ़ गए थे, इस वजह से बोर्ड ने नियमों में बदलाव कर दिया।

परिवर्तन के बारे में बोर्ड ने टीमों को सूचित कर दिया है। खास बात यह है कि इस नियम को आज से ही लागू कर दिया गया है। इससे पहले के नियमों में लीग चरण के मैचों में एक घंटे की छूट शामिल थी, प्लेऑफ़ मैचों के लिए दो घंटे का समय था लेकिन अब सभी मैचों के लिए समान टाइमिंग रहेगी।

इवेंट को सुचारू रूप से चलाने का संकल्प लेकर बीसीसीआई ने नियमों में अब थोड़ा परिवर्तन कर दिया। उधर फाइनल मैच का वेन्यू भी अहमदाबाद कर दिया गया है। पहले यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाना था लेकिन अब वेन्यू में बदलाव हुआ है।

क्वालीफायर फर्स्ट और एलिमिनेटर मुकाबले चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्टेडियम में खेले जाएंगे। दूसरा क्वालीफायर मुकाबला और फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+