Rohit Sharma Fat Row:'रोहित शर्मा मोटा है' पर मचा था बवाल, अब मनु भाकर ने क्यों कहा- 'जो फिट है वही हिट है'
Rohit Sharma fat Row: रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग टीम इंडिया के कसीदे पढ़ते थक नहीं रहे हैं। जीत के बाद जब टीम इंडिया दुबई से मुंबई लौटी तो उसका भव्य स्वागत भी हुआ, खास करके कैप्टन रोहित शर्मा का, जिनके नेतृत्व में भारत ने सफलता का नया इतिहास रचा।
आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कांग्रेस की महिला नेता शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर प्रश्न खड़े किए थे। उन्होंने रोहित को 'मोटा' कहकर एक विवाद को जन्म दिया था। भाजपा ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की थी तो वहीं शमा मोहम्मद की सोशल मीडिया पर भी काफी किरकरी भी हुई थी, उनको जमकर ट्रोल किया गया था।

लेकिन रोहित शर्मा ने देश को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाकर अपने सारे आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। फाइनल मैच में रोहित शर्मा ने जिस तरह से बैटिंग और फील्डिंग की, उसे देखकर तो उनके विरोधी भी उनके सामने नतमस्तक हो गए।
'एक एथलीट के लिए फिटनेस ही सबसे महत्वपूर्ण है' (Rohit Sharma Fat Row)
इसी बीच एक भारत की स्टार एथलीट और ओलंपिक में 'बैक टू बैक पदक' जीतने वाली मनु भाकर के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल एक इवेंट में बात करते हुए मनु भाकर ने कहा कि 'एक एथलीट के लिए फिटनेस ही सबसे महत्वपूर्ण है, बतौर एथलीट मेरे लिए ये सबकुछ है, आपके पास स्किल है लेकिन फिटनेस नहीं तो ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए हर किसी को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है।'
'24 घंटे में कुछ वक्त तो हम अपने लिए निकाल सकते हैं' (Rohit Sharma Fat Row)
'मेरी नजर में 'जो फिट है वही हिट है', पहले के लोग खेतों में घंटों पसीना बहाया करते थे और शुद्ध भोजन खाते थे और इसलिए मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी फिट रहते थे। आज की लाइफ बदल गई है,आधुनिकता के इस दौर में अपने लिए लोगों के पास वक्त नहीं बचता है लेकिन 24 घंटे में कुछ वक्त तो हम अपने लिए निकाल ही सकते हैं।'
'कसरत करें, योग करें और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें' (Rohit Sharma Fat Row)
'हर किसी को सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। भले ही आप जिम में पसीना ना बहाएं लेकिन कुछ देर की वॉक तो कर ही सकते हैं। कसरत करें, योग करें और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें। यही स्वस्थ और खुश रहने का मूल मंत्र है।'
अगले महीने दो बड़े टूर्नामेंट में दिखेंगी मनु भाकर
आपको बता दें कि मनु भाकर अगले महीने दो बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगी। एक ब्यूनस आयर्स में होगा और एक पेरु में, इसके बाद उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी भाग लेना है, जिसके लिए वो इन दिनों अभ्यास में जुटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications