IPL 2025 मेगा ऑक्शन की क्या है टाइमिंग? कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, किस टीम के पास कितना पैसा

IPL 2025 Auction Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के मेगा नीलामी का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार अब यह नीलामी दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी, जो पहले 3:00 बजे तय की गई थी। इस बदलाव के साथ मेगा ऑक्शन दोनों ही दिनों में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चलेगी।

कितने खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

बीसीसीआई (BCCI) ने मेगा ऑक्शन के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों में से 574 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में शामिल किया है। इस सूची में 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें तीन एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा अनकैप्ड खिलाड़ियों (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है) की सूची में 318 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

IPL 2025 1

भरने हैं 204 स्लॉट

इस बार ऑक्शन में 204 स्लॉट भरने हैं, जिसमें से 70 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। इसका मतलब है कि कुछ विदेशी खिलाड़ियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, और ये स्लॉट निश्चित रूप से भरे जाएंगे। इस बार का सबसे ऊंचा बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है, और 81 खिलाड़ियों को इस बेस प्राइस में रखा गया है।

यहां देख सकते हैं ऑक्शन लाइव

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में हो रहे पहले टेस्ट मैच के समय को लेकर स्मार्ट कदम उठाया है। जैसा कि आईपीएल ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट 3 बजे से शुरू होगा, वहीं पर्थ टेस्ट मैच का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:50 बजे समाप्त होगा। इस प्रकार, पर्थ टेस्ट का खेल खत्म होने के बाद केवल 10 मिनट के अंतराल पर आईपीएल ऑक्शन की शुरुआत होगी, जिससे दर्शकों को दोनों कार्यक्रमों का पूरा आनंद लेने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर स्टार स्पोर्ट्स पर ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध होगा, जबकि जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर भी इसका लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगा।

किस टीम के पर्स में कितना पैसा

पंजाब किंग्स - 110.5 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु -83 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स -73 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटन्स -69 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स -69 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स -55 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स -51 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस -45 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद -45 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स -41 करोड़ रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+