IPL 2025: इन 10 भारतीय खिलाड़ियों का रिटेन होना कंफर्म! किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी टीमें, देखें लिस्ट

IPL 2025, Latest News in hindi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। फैंस अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। मेगा ऑक्शन से जुड़ी हर खबर का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनका टीमों द्वारा रिटेन किया जाना लगभग कंफर्म है। इस लिस्ट में दिग्गजों के साथ-साथ कई युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह ने मैदान पर अपना दमखम दिखाया है। आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ़ से रिंकू सिंह को रिटेन किया जाए या नहीं, यह अभी तय नहीं है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रिंकू सिंह को हर हाल में फ्रेंचाइजी रिटेन करना चाहती है। रिंकू सिंह को साल 2017 में पंजाब किंग्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। साल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद साल 2022 में मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था। तब से ही रिंकू सिंह केकेआर के साथ बने हुए हैं।

IPL 2025 1

अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी सबकी नज़र है। पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) अभिषेक शर्मा को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कम से कम 14 करोड़ रुपये की ज़रूरत होगी। साल 2022 के ऑक्शन में SRH ने अभिषेक शर्मा को 6.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में महान खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जो टीम के लिए ब्रॉन्ड बन चुके हैं। विराट कोहली, आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टीम को प्लेऑफ़ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। लिहाजा टीम विराट कोहली को हर हाल में रिटेन करना चाहेगी।

संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन का प्रदर्शन लगातार दमदार रहा है। सैमसन ने अपने बेहतरीन नेतृत्व और बल्लेबाजी से टीम को महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है, यही वजह है कि राजस्थान सैमसन को टीम के साथ बरकरार रखना चाहेगी।

रुतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स को रुतुराज गायकवाड़ के रूप में एक मैच विनर खिलाड़ी मिल चुका है। रुतुराज गायकवाड़ ने साल 2021 में आईपीएल में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। साल 2022 में मेगा नीलामी से पहले सीएसके ने उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

मयंक यादव

मयंक यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 में खरीदा था, लेकिन उन्हें उस सीज़न में खेलने का मौका नहीं मिला था। साल 2023 में भी चोट के चलते वह बेहद कम मुकाबले खेल पाए थे। इसके बावजूद उनकी तेज रफ्तार की गेंदबाजी देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स उन्हें रिटेन कर सकती है।

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस से जुड़ने से पहले टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते थे। लेकिन पिछले साल शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। ऐसे में उन्हें रिटेन करना लगभग तय माना जा रहा है।

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह साल 2018 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। अर्शदीप सिंह को सही पहचान आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हुए मिली थी। वह अगले सीजन भी पंजाब के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स अपने कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 में रिटेन करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने कहा है कि पंत को रिटेन किया जाएगा।

जसप्रीत बुमराह

मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में चमकता सितारा है, जिनकी गेंदबाजी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण कारक रही है। दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की बुमराह की काबिलियत उन्हें दूसरे गेंदबाज से अलग बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+