IPL 2024: ऋषभ पंत से शादी करोगी उर्वशी रोतैला? सवाल सुनते ही अभिनेत्री ने कह दी अपने दिल की बात, लोग हैरान

Urvashi Rautela will marry Rishabh Pant?: आईपीएल 2024 का शानदार आगाज हो चुका है, फैंस दूनी मोहब्बत से अपने खिलाड़ियों के खेल का मजा ले रहे हैं।

Urvashi Rautela marry Rishabh Pant

तो वहीं दूसरी ओर अपने चहेते खिलाड़ी ऋषभ पंत की वापसी पर भी वो बहुत ज्यादा खुश हैं, इसका साक्षात उदाहरण तब नजर आया जब दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मुकाबले के दौरान पब्लिक पंत को देखकर खुशी से झूम उठी।

आपको बता दें कि भयंकर सड़क हादसे के पूरे 453 दिनों के बाद ऋषभ पंत मैदान पर जब लोगों को नजर आए तो लोगों की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, पूरा मैदान पंत-पंत की आवाज से गूंज उठा था। खैर ये तो क्रिकेट के मैदान और फैंस का हाल है लेकिन दूसरी ओर एक बार फिर पंत की वजह से मॉडल-अभिनेत्री उर्वशी रोतैला चर्चा में आ गई हैं।

उर्वशी और पंत के बीच में क्या था चक्कर?

मालूम हो कि उर्वशी और पंत के बीच तथाकथित डेट की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियां बनी हुई हैं, हालांकि ऐसा कहा जाता है कि उर्वशी क्रिकेटर में इंटरेस्टड हैं लेकिन पंत की ओर से ऐसा कुछ नहीं हैं, वो तो ईशा नेगी के प्यार में गिरफ्तार हैं, दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

उर्वशी और ऋषभ दोनों ही उत्तराखंड से हैं

लेकिन उर्वशी की बातों से हमेशा लगता है कि उनका और ऋषभ का कभी कोई रिश्ता रहा है और वो आज भी उनसे अपना रिलेशनशिप बरकरार रखना चाहती हैं, हालांकि दोनों मे से किसी ने कभी भी कुछ खुलकर स्वीकारा नहीं है। गौरतलब है कि उर्वशी और ऋषभ दोनों ही उत्तराखंड से हैं इसलिए भी दोनों के लिंकअप की खबरें सुर्खियां बन जाती हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने फिर पंत को लेकर कुछ ऐसी प्रतिक्रिया दी, जिसे सुनने के बाद एक बार फिर से दोनों के रिलेशनशिप की बातें होने लगी हैं। दरअसल इंटरव्यू में फैंस के सवालों के जवाब उर्वशी दे रही थीं, इसी दौरान एक फैन ने उनके लिए संदेश दिया था कि 'मैम ऋषभ पंत आपको बहुत पसंद करता है, हमें खुशी होगी कि अगर आप उनसे शादी करेंगी तो।'

उर्वशी ने मुंह सिकोड़ते हुए जवाब दिया

इस सवाल को सुनते ही उर्वशी ने मुंह सिकोड़ते हुए कहा- 'नो कमेंट' । हालांकि वो ऐसा कहकर पंत वाले मैटर पर खुद को बचाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन इसके बावजूद वो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गईं और कुछ लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल भी करने लगे।

मालूम हो कि साल 2022 में एक टीवी इंटरव्यू में उर्वशी ने ऋषभ पंत का नाम लिए बगैर ये कहा था कि' एक आरपी (RP) नाम के इंसान मुझसे मिलने होटल आए थे और उन्होंने करीब मुझे 20-22 मिसकॉल किए थे। मैं तो उन्हें जानती तक नहीं थे और जब मेरी उनसे मुलाकात नहीं हुई तो वो गुस्सा होकर चले गए थे।'

वो RP नाम का इंसान और कोई नहीं ऋषभ पंत हैं?

इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि वो RP नाम का इंसान और कोई नहीं ऋषभ पंत हैं, जिन्हें प्यार से उनके साथी RP कहकर बुलाते हैं। इसके बाद से उर्वशी और पंत की डेटिंग की खबरें आनी लग गई थीं और इस बात ने तब और तूल पकड़ लिया था जब पंत मे इंस्ट्राग्राम पर उर्वशी के लिए लिखा था कि 'मेरा पीछा छोड़ो बहन।'

Urvashi Rautela marry Rishabh Pant

'मैं कोई मुन्नी नहीं जो कि बदनाम हो जाऊंगी...'

इस पोस्ट ने तहलका मचा दिया था, हालांकि जब बात ज्यादा बढ़ने लगी थी तो पंत ने पोस्ट डिलीट कर दी थी लेकिन इसके बाद उर्वशी ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'छोटू भैया केवल बल्ले पर ध्यान दें, मैं कोई मुन्नी नहीं जो कि बदनाम हो जाऊंगी, किसी शांत व्यक्ति का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।'

शुभमन गिल ने बताया था सच?

अब उर्वशी और पंत के बीच क्या है और क्या नहीं ये तो वो ही दोनों जानते होंगे लेकिन इन दोनों के बारे में टीम इंडिया के स्टार प्लेयर शुभमन गिल ने कहा था 'ऋषभ पंत की ओर से कुछ नहीं है, जो कुछ भी है वो दूसरी ओर से है, दरअसल उर्वशी चाहती हैं कि कोई उन्हें छेड़े।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+