IPL 2024 Week 2 Review: DHONI की CSK प्वाइंट्स टेबल में पिछड़ी, मुंबई को अभी भी पहली जीत की तलाश

IPL 2024 Week 2 Review: 22 मार्च शुक्रवार को आईपीएल 2024 का आगाज हुआ था। आईपीएल 2024 के दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इन दो हफ्तों में कुल 18 मैच खेले जा चुके हैं। शनिवार यानी कि 6 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। अब तक खेले गए सभी मुकाबले बेहद ही रोमांचक रहे हैं।

चेन्नई को मिली दो लगातार हार

आईपीएल 2024 का दूसरा हफ्ता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब गुजरा। चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरे हफ्ते में दो हार का सामना करना पड़ा। पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने विशाखापट्टनम में चेन्नई सुपर किंग्स को पटखनी दी। वहीं चेन्नई को अपने अगले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। लगातार दो मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में भी नीचे आ गई है।

IPL 2024 1

केकेआर-राजस्थान का जलवा बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2024 का सीजन अब तक कमाल का गुजारा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 100 से अधिक रनों से जीत दर्ज की थी। कोलकाता ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खड़ा किया था। गौतम गंभीर के टीम में शामिल होने के बाद से ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के प्रदर्शन में निखार आया है।

आरसीबी को जीत की जरूरत

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए दूसरा हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं। इन चार में से टीम को सिर्फ एक में ही जीत हासिल हुई है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है।

इन टीमों की हालत एक जैसी

चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की हालत अभी एक जैसी ही है। इन सभी टीमों ने अब तक चार मैच खेले हैं जिनमें 2 में इन्हें जीत जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक कुल तीन मुकाबले खेले हैं जिनमें से उसे दो में जीत और एक में हार झेलनी पड़ी है।

आरसीबी-दिल्ली को जीत की तलाश

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की स्थिति अभी एक जैसी है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स ने भी अब तक कुल चार-चार मुकाबले खेले हैं। इन चार में से दोनों ही टीमों को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक-एक मुकाबले में यह टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 का तीसरा हफ्ता बेहद अहम साबित हो सकता है।

मुंबई को मिली है तीन हार

अपने नए कप्तान हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस का आगाज बेहद निराशाजनक रहा है। मुंबई इंडियंस को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। मुंबई को अभी भी इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+