IPL 2024: मुंबई में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, रोहित-पंड्या में किसे मिला ज्यादा पैसा
IPL 2024, Mumbai Indians Players Salary: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम बेहद ताकतवर दिखाई पड़ रही है। मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन के दौरान कई खिलाड़ियों पर बोली लगाई। आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम चर्चाओं में आ गई थी। इसकी सबसे बड़ी वजह हार्दिक पंड्या का वापस टीम में आना है। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड कर सभी को हैरान कर दिया।
हार्दिक होंगे मुंबई के कप्तान
गुजरात टाइटंस से पहले हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस टीम का ही हिस्सा थे। मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से अपने इस खिलाड़ी को टीम में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान भी घोषित कर दिया गया है। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या इस सीजन टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

रोहित को मिलते हैं 16 करोड़
आइए एक नजर डालते हैं सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाड़ियों की सैलरी पर। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या में से किस खिलाड़ी को मुंबई की तरफ से ज्यादा सैलरी दी जाती है? रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस हर सीजन खेलने के लिए 16 करोड़ रुपये देती है। मुंबई इंडियंस में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा ही हैं।
हार्दिक की सैलरी है इतनी
रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज ईशान किशन का नाम आता है। ईशान किशन को मुंबई हर सीजन 15 करोड़ 25 लाख रुपये सैलरी के तौर पर देती है। ईशान किशन को मुंबई ने भारी भरकर राशि में खरीदा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हार्दिक पंड्या का नाम आता है। हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ने का काम किया है।
बुमराह को मिलती है मोटी फीस
हार्दिक पंड्या के अलावा मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी फ्रेंचाइजी की तरफ से मोटी फीस मिलती है। जसप्रीत बुमराह को मुंबई की तरफ से खेलने के लिए आईपीएल के हर सीजन 12 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। साल 2024 में भी जसप्रीत बुमराह को मुंबई की तरफ से 12 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस लिस्ट में पांचवें और आखिरी नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है वह ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी टिम डेविड हैं। टिम डेविड को मुंबई इंडियंस की टीम हर सीजन का 8 करोड़ 25 लाख रुपए देती है।












Click it and Unblock the Notifications