IPL 2024 RR vs LSG: केएल राहुल के सिर पर बुलेट की रफ्तार से लगी गेंद, पत्नी अथिया शेट्टी के उड़े होश
IPL Aaj ka Match RR vs LSG: जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल का पहला मुकाबला गंवा बैठी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने लखनऊ के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे हासिल करने में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम नाकाम रही।
राहुल ने खेली कमाल की पारी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली। केएल राहुल ने 44 गेंद में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के भी जड़े। लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए केएल राहुल की यह पारी काफी नहीं थी। केएल राहुल की जबरदस्त पारी के बावजूद भी टीम को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

केएल राहुल को लगी चोट
केएल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस मुकाबले को देखने के लिए मैदान में मौजूद थीं। आईपीएल के दौरान अक्सर अथिया शेट्टी केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए स्टैंड में नजर आती हैं। राजस्थान के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसे देखकर स्टैंड में मौजूद पत्नी आथिया शेट्टी भी घबरा गई थी।
टेंशन में आईं अथिया
केएल राहुल को जैसे ही चोट लगी अथिया टेंशन में आ गई। दरअसल, आईपीएल 2023 के दौरान केएल राहुल फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे। आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री पर रोकने के दौरान राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लगी थी। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था और वे बल्लेबाजी के लिए भी नहीं आए थे। उस दौरान भी अथिया मैदान में मौजूद थीं।
सिर पर लगी गेंद
दरअसल, राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही ओवर में क्विंटन डीकॉक को पवेलियन भेजा। क्विंटन डीकॉक के बाद देवदत्त पडिक्कल को भी ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड कर दिया। ट्रेंट बोल्ट इसके बाद केएल राहुल को भी आउट करना चाह रहे थे।
उन्होंने तीसरे ओवर में केएल राहुल को सटीक बाउंसर मारा गेंद जाकर सीधे राहुल के हेलमेट से टकरा गई। राहुल को गेंद लगने के बाद कैमरा स्टैंड में मौजूद उनकी वाइफ अथिया की तरफ गया। पति को गेंद लगने की वजह से उनके चेहरे पर परेशानी साफ दिखाई दे रही थी।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, नवीन-उल- हक, रवि बिश्नोई. यश ठाकुर, मोहसिन खान।












Click it and Unblock the Notifications