IPL 2024: रोहित शर्मा ने गले मिलते ही ऋषभ पन्त को जड़ दिया मुक्का, वीडियो तेजी से वायरल
IPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई इस सीजन की इकलौती टीम है, जिसने अंक तालिका में खाता तक नहीं खोला है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने इस सीजन 3 मैच खेले हैं और सभी में हार का सामना किया है।
मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है। घरेलू मैदान पर जीत की तलाश में रविवार को मुंबई इंडियंस की टीम मैदान पर उतरने वाली है। पिछले साल आईपीएल से बाहर रहने वाले ऋषभ पन्त दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं।

रोहित शर्मा इस सीजन मुंबई के कप्तान नहीं हैं। मैच की पूर्व संध्या पर पन्त और रोहित ने मैदान पर मुलाक़ात की और पन्त अपने अंदाज में उनसे मिले। दोनों एक-दूसरे से गले मिले और पन्त ने रोहित शर्मा के साथ कुछ मजाक किया। रोहित भी इस मामले में पीछे नहीं रहे।
पन्त ने जब रोहित शर्मा से कुछ कहा तो, हिटमैन ने उनको कंधे पर जोर से मारा। हालांकि यह महज एक मजाक था लेकिन सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया। ऋषभ पन्त से मुलाक़ात कर रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
मुंबई इंडियंस इस सीजन की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। ज्यादा फर्क दिल्ली की टीम का भी नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स के पास एक जीत है। 2 अंक लेकर दिल्ली की टीम नौवें स्थान पर है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पन्त की टीमों के बीच रविवार के डबल हेडर के पहले मैच में मुकाबला देखने लायक रहेगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications