Virat Kohli ने IPL में रचा इतिहास, बल्ले से शतक जड़ मचाई तबाही, पहली बार हुआ ऐसा

IPL 2024 Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोलने का काम किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। विराट कोहली ने इस सीजन का पहला शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

विराट कोहली ने रचा इतिहास

विराट कोहली ने ट्रेंट बोल्ट, नरेंद्र बर्गर और आवेश खान की गेंद पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश की। विराट कोहली इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 29 मैच खेल कर 618 रन बना चुके थे। इस मुकाबले में विराट कोहली ने 62 रन बनते ही आईपीएल इतिहास में राजस्थान के खिलाफ सबसे अधिक रन अपने नाम कर लिए हैं। वह राजस्थान के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर शिखर धवन का नाम है।

IPL 2024 1

पहली बार हुआ ये कारनामा

इसके अलावा विराट कोहली ने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। दरअसल विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 रन बनते ही अपने आईपीएल करियर का 7500 रन पूरा कर लिया। वह ऐसा करनामा करने वाले आईपीएल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में इतने अधिक रन नहीं बनाए थे।

राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेस, शिमरान हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुः विराट कोहली. फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीन टॉप्ले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+