लखनऊ के तूफानी बल्लेबाज को हुआ चीयरलीडर से प्यार, खूबसूरती के आगे एक्ट्रेस भी फेल
IPL 2024 Quinton de Kock Love Story: लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में क्विंटन डिकॉक एक बार फिर कमाल कर सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछली बार डिकॉक के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी। क्विंटन डिकॉक एक बार फिर चेन्नई के खिलाफ बड़ा स्कोर करना चाहेंगे।
वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक आईपीएल में हर सीजन दमदार प्रदर्शन करते हैं। क्विंटन डिकॉक लखनऊ के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की तरफ से भी खेल चुके हैं। डिकॉक लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

फिल्मी है डिकॉक की लव स्टोरी
बल्ले से मैदान पर धमाल मचाने वाले डिकॉक की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। डिकॉक ने चीयरलीडर साशा हर्ली से साल 2016 में शादी रचाई थी। पिछले सात साल से ये दोनों कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं। साल 2012 में चैंपियंस लीग के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में डिकॉक की नजर साशा हर्ली पर पड़ी। साशा हर्ली उस मुकाबले में चीयरलीडर के रूप में वहां मौजूद थी।
देखते ही हो गया प्यार
चीयरलीडर साशा हर्ली को देखते ही डिकॉक को उनसे प्यार हो गया। पहली ही नजर में प्यार होने के बाद वह उनकी तरफ आकर्षित होने लगे। डिकॉक सीधे जाकर उनसे बात नहीं कर सकते थे। जिसके बाद दोनों की लवस्टोरी फेसबुक के जरिए आगे बढ़ी। डिकॉक ने फेसबुक के माध्यम से साशा हर्ली से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात भी शुरू हो गई। साल 2016 में डिकॉक ने साशा हर्ली से शादी रचाई।
चेन्नई सुपर किंग्सः अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्ताफिजुर रहमान, मथिशा पथिराना।
लखनऊ सुपरजायंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर।












Click it and Unblock the Notifications