Preity Zinta की पंजाब किंग्स ने IPL में रचा इतिहास, 17 साल में पहली बार हुआ यह कारनामा, शाहरुख हुए मायूस

IPL 2024 Punjab Kings: पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास सबसे बड़े स्कोर का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने 262 रनों के स्कोर को हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। जॉनी बेयरस्टो ने 45 गेंद में शतक जड़कर केकेआर को उसके घर पर हार थमा दी है। जॉनी बेयरस्टो ने पांच साल बाद आईपीएल में शतक जड़ने का काम किया है। पंजाब ने 8 विकेट से आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

पंजाब को मिली शानदार जीत

आईपीएल के इतिहास में कभी भी किसी टीम ने इतने बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं किया था। केकेआर की टीम ने 261 रन बनाकर पंजाब के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। लेकिन पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पहले ही ओवर से केकेआर के गेंदबाजों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। प्रभसिमरन ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेली। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। लेकिन इसके बाद वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

IPL 2024 1

जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शतक

इस सीजन जॉनी बेयरस्टो फॉर्म से जूझ रहे थे। जिस कारण उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। लेकिन पंजाब किंग्स की टीम ने केकेआर के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया और उन्होंने टीम के इस फैसले को सही ठहराया। पंजाब किंग्स को 262 रनों के लक्ष्य को हासिल कराने में सबसे बड़ा रोल जॉनी बेयरस्टो का रहा। आईपीएल के इस सीजन को रिकॉर्ड तो़ड़ सीजन कहा जा सकता है। इस सीजन कई रिकॉर्ड टूटे हैं। आईपीएल के इतिहास में इस मुकाबले में सबसे अधिक 42 छक्के लगाए गए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।

पंजाब किंग्स: जॉनी बेयरस्टो, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+