Preity Zinta ने IPL 2024 से पहले जारी किया 'रेड-अलर्ट', क्या इस साल पूरी होगी ये ख्वाहिश

IPL 2024 Preity Zinta Red Alert: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स एक बार फिर से आईपीएल में जलवा बिखरने को तैयार है। पिछले सीजन शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। अच्छी शुरुआत के बावजूद भी पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई थी।

प्रीति जिंटा का पोस्ट वायरल

अपनी टीम को लेकर पंजाब किंग की को-ओनर यानी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सुर्खियों में बनी रहती है। टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रेड ड्रेस पहनी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को पोस्ट करने के साथ ही उन्होंने इसके कैप्शन में रेड अलर्ट लिखा है।

Preity Zinta 1

जारी किया रेड अलर्ट

प्रीति जिंटा के इस पोस्ट के बाद लगातार सवाल किया जा रहे हैं कि आखिर यह पोस्ट किसके लिए है। क्रिकेट फैंस इस पोस्ट को आईपीएल से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक प्रीति जिंटा ने आईपीएल 2024 में दूसरी टीमों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने मिनी ऑक्शन में कई दमदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। पिछले सीजन के मुकाबले यह टीम बेहतर दिखाई दे रही है।

क्या चैंपियन बनेगी पंजाब

शुरुआती सीजन से ही प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स के साथ बनी हुई हैं। वह अधिकतर मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में भी नजर आती रही हैं। हाल ही में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए नई जर्सी को लांच किया था। जहां भी प्रीति जिंटा टीम के खिलाड़ियों के साथ नजर आई। पंजाब किंग्स अब तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। साल 2024 में क्या टीम की ट्रॉफी जीतने का यह ख्वाब पूरा होगा? यह देखना दिलचस्प रहेगा पंजाब किंगस में धुरंधरों की फौज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+