IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स का जलवा बरकरार, चौथे स्थान पर CSK, जानें पॉइंट्स टेबल में कौन कहां?
IPL 2024 Points table: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोमवार 8 अप्रैल को चेपॉक में आईपीएल 2024 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स पर आसान जीत दर्ज करके अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा। सीएसके ने दो बार के चैंपियन को एकतरफा मैच में 7 विकेट से हरा दिया, सीएसके बनाम केकेआर मैच के परिणाम से आईपीएल 2024 अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन एक नजर डालते हैं उन टीमों पर जो टॉप-4 में बरकरार हैं।
IPL 2024 टॉप-4 सिनेरियो
आईपीएल पॉइंट्स टेबल 2024 में आरआर (RR), केकेआर (KKR), एलएसजी (LSG) और सीएसके (CSK) चार टीमें हैं, जो वर्तमान में टॉप चार में हैं। इस लिस्ट में आठ अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स अजेय टीम रही है। दूसरे पायदान पर 6 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स है, कोलकाता ने चार में से तीन मुकाबले जीते हैं और बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। लखनऊ सुपर जाएंट्स भी 6 अंक के साथ तीसरे नंबर पर विराजमान है। टॉप-4 की इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स चौथे नंबर पर ही विराजमान है।

पॉइंट्स टेबल 2024 में अन्य 6 टीमों में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 4 में से दो मैच जीते हैं। छठे पायदान पर 4 अंक के साथ पंजाब किंग्स है। गुजरात टाइटन्स भी 6 अंक के साथ सातवें पायदान पर है, आठवें नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जो चार में से एक ही मुकाबला जीती है, और नौवें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जबकि आखिरी और दसवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है।
ये भी पढ़ें- KKR vs CSK: एमएस धोनी के क्रीज पर आते ही आंद्रे रसेल ने उठाया बड़ा कदम, लाइव मैच में किया ये काम- Video
IPL 2024: टॉप-5 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
ऑरेंज कैप की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली टॉप शीर्ष पर बने हुए हैं। लीग के 17वें संस्करण में फिलहाल उनके नाम सिर्फ पांच मैचों में 105.33 की औसत से 316 रन हैं। आरसीबी के दिग्गज ने अब तक दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है। कोहली के बाद गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 191 रन बनाए हैं।
तीसरे स्थान पर आरआर के रियान पराग हैं, जिन्होंने पांच मैचों में 185 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 83 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन 178 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications