IPL 2024: 'माही मारेगा....अभी दो सीजन और खेलेंगे धोनी', बचपन के दोस्त ने कर दिया बड़ा खुलासा

IPL 2024, MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2023 में पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

क्या होगा ये आखिरी सीजन

ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पिछले कुछ सीजन से ही महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से भी संन्यास लेने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन पिछले साल अपने आखिरी मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह अगले साल यानी कि 2024 में भी आईपीएल खेलना चाहते हैं।

IPL 2024 1

घुटने की समस्या थे पीड़ित

पिछले सीजन आईपीएल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी घुटने की समस्या से पीड़ित थे। इसके बावजूद भी उन्होंने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाई थी। इतना ही नहीं मौका आने पर उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया था। आईपीएल खत्म होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई और वह एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाले हैं।

दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

धोनी के पुराने दोस्त परमजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी के दोस्त ने कहा कि धोनी टूर्नामेंट खेलने के लिए पूरी तरफ फिट हैं और उन्हें लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी एक और दो सीजन और खेल सकते हैं। परमजीत सिंह के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रहे हैं। वह इतने फिट हैं कि आसानी से आईपीएल के दो सीजन और खेल लेंगे।

धोनी ने शुरू की तैयारी

बता दें महेंद्र सिंह धोनी ने भी आईपीएल की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। आईपीएल शुरू होने में 1 महीने से भी कम का समय रह गया है। ऐसे में वह प्रैक्टिस कर अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 377 टी-20 मैचों में 37.86 की औसत से 7271 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.49 का रहा है। इतना ही नहीं धोनी के बल्ले से 28 अर्धशतक भी निकले हैं। आईपीएल 2024 में भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से फैंस को बड़े रनों की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+