MS Dhoni का ये होगा आखिरी IPL सीजन? वॉर्नर सहित ये धुरंधर भी ले सकते हैं संन्यास

IPL 2024 MS Dhoni to David Warner: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। सभी टीम एक ट्रॉफी के लिए एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। लेकिन इस सीजन कई दिग्गजों का आखिरी आईपीएल सीजन भी हो सकता है।

क्या धोनी का होगा आखिरी आईपीएल सीजन

अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हालांकि धोनी की आईपीएल से संन्यास लेने की खबरें तो पिछले दो सीजनों से चल रही है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखा है। इसके बावजूद भी माना जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

IPL 2024 1

डेविड वॉर्नर ले सकते हैं संन्यास

आईपीएल में डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। डेविड वार्नर ने लंबे समय तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल खेला है। अपनी कप्तानी में डेविड वार्नर साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल खिताब भी दिला चुके हैं। वॉर्नर ने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली की टीम के साथ थी और वह अपना अंतिम मैच भी दिल्ली के लिए ही खेलेंगे। डेविड वॉर्नर का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।

सुनील नरेन पर रहेगी नजर

कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन लंबे समय से केकेआर से जुड़े हुए हैं। सुनील नरेन अपनी स्पिन गेंदबाजी के अलावा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2012 में पहली बार सुनील नरेन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा था। इसके बाद से ही वह लगातार केकेआर के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।

अमित मिश्रा हैं लखनऊ का हिस्सा

लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अमित मिश्रा इस सीजन आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। अमित मिश्रा के नाम आईपीएल में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। अमित मिश्रा ने लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए आईपीएल खेला है। लेकिन अब वह लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेल रहे हैं।

पीयूष चावला का क्या होगा

मुंबई इंडियंस के अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला का भी यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। पीयूष चावला ने आईपीएल करियर की शुरुआत प्रीति जिंटा की टीम पंजाब से की थी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका आखिरी मुकाबला मुंबई के लिए होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+