CSK vs RCB: धोनी या एक रूप यह भी है, हार के बाद नहीं मिलाया आरसीबी के खिलाड़ियों से हाथ, जानिए कारण

RCB vs CSK: आरसीबी के खिलाफ हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ़ में जाने के लिए 201 रन बनाने थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे ओवर खेलने के बाद चेन्नई का स्कोर 191 रनों तक पहुंचा। आरसीबी को प्लेऑफ़ एक लिए 18 रनों से जीतना था लेकिन उन्होंने 27 रनों से जीत दर्ज की।

चेन्नई की बैटिंग के दौरान अंतिम समय में जडेजा और धोनी क्रीज पर खड़े हुए थे और तूफानी बैटिंग भी की लेकिन अंतिम ओवर में मामला खराब हो गया। इसमें धोनी आउट हो गए और जडेजा से जरूरी रन नहीं बने। जडेजा के बल्ले अंतिम दो गेंदों में कोई रन नहीं आया।

ms dhoni

कोई भी मैच जब पूरा होता है, तो दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं। आरसीबी के साथ मैच समाप्त होने पर चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी ने ऐसा नहीं किया। धोनी बिना हाथ मिलाये चले गए। हालांकि ऐसा करने के पीछे भी एक बड़ा कारण था।

जीतने के बाद आरसीबी के खिलाड़ी जश्न में डूब गए और हाथ मिलाने के लिए आने में देरी कर दी। जब धोनी ने यह देखा तो हाथ मिलाये बिना ही ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए। इसके बाद धोनी की आलोचना हुई और आरसीबी के फैन्स इसे लेकर उनके पीछे पड़ गए। हालांकि माही हाथ मिलाने के लिए डगआउट से आए थे।

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रनों का स्कोर खड़ा किया। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने शानदार फिफ्टी जमाई। कोहली अपना अर्धशतक जमाने से चूक गए और वह 47 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा पाटीदार ने भी 41 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए चेन्नई के लिए रचिन रविन्द्र ने फिफ्टी जड़ी, जडेजा ने नाबाद 42 और धोनी 25 रन बनाकर आउट हुए। चेन्नई हार के साथ बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+