Rishabh Pant की DC को लगा सबसे बड़ा झटका, तीन मैच हारने के बाद मिली एक और बुरी खबर!

IPL 2024 MI vs DC Kuldeep Yadav: पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहद कमजोर दिखाई पड़ रही है। ऋषभ पंत की वापसी के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 में अब तक अपना कमाल नहीं दिखा सकी है। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैप्टल्स का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं जिनमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कप्तान ऋषभ लौटे फॉर्म में

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत पिछले दो मुकाबले में लय में नजर आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत के बल्ले से अर्धशतकीय़ पारी देखने को मिली। ऋषभ पंत के फॉर्म में आने से दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें बनी हुई है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलना है।

IPL 2024 1

दिल्ली को लगा बड़ा झटका

4 में से तीन मैच हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका भी लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के मैच विनर खिलाड़ी चाइनामैन कुलदीप यादव ग्रोइंग दर्द के कारण आने वाले मुकाबले से भी बाहर रह सकते हैं। कुलदीप यादव पिछले दो मैचों में टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे और ऐसा माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उनका खेलना बेहद मुश्किल है।

गेंदबाजी विभाग हुई कमजोर

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप यादव को अभी आराम करने की सलाह दी गई है। हालांकि कुलदीप यादव की चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बताई जा रही है लेकिन मैनेजमेंट उन्हें लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती दो मैचो में हिस्सा लिया था। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने कुल तीन विकेट चटकाए थे। मिडल ऑर्डर में कुलदीप यादव की गेंदबाजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद अहम रही है। ऐसे में उनके टीम में नहीं होने से गेंदबाजी विभाग कमजोर दिखाई पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+