IPL 2024: इस स्टार क्रिकेटर ने की है मुस्लिम लड़की से शादी, जानिए क्यों दो बार करना पड़ा था ब्याह
CSK Shivam dubey Love story: आईपीएल 2024 का रोमांच शुरू हो चुका है, इस सीजन की शुरूआत में ही सीएसके की टीम छा गई है, उसने पहले मुकाबले में ही आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया।

आपको बता दें कि सुपरकिंग्स की जीत के हीरो रहे शिवम दुबे, जिन्होंने मात्र 28 गेदों पर 38 रन जमा डाले, वो चेन्नई टीम के 'सिक्सर किंग' भी कहलाते हैं।
शिवम दुबे विस्फोटक ऑलराउंडर हैं
क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट के हीरो कहे जाने वाले शिवम दुबे का जन्म 26 जून 1993 को मुंबई ( महाराष्ट्र) में हुआ है। मुंबई टीम से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले शिवम विस्फोटक ऑलराउंडर कहे जाते हैं। टीम के आक्रामक खिलाड़ी शिवम लेफ्टहैंडेट बैटसमैन हैं लेकिन वो राईट हैंड से बॉलिंग करते हैं।
यूपी के भदोही जिले से जुड़ी हुई हैं शिवम की जड़ें
शिवम भले ही मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े हों लेकिन उनकी जड़ें यूपी के भदोही जिले से जुड़ी हुई हैं, दरअसल उनका परिवार भदोही का ही रहने वाला है। उनके पिता नाम राजेश दुबे हैं, जो कि जींस का बिजनेस करते हैं। एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे शिवम को क्रिकेट का शौक बचपन से ही था।
मात्र चार साल की उम्र से क्रिकेट खेलने वाले शिवम ने 17 साल की उम्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए टी20 डेब्यू किया था।
शिवम तीन आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं
शिवम तीन आईपीएल टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2019 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद साल 2021 उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन इसके बाद 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था और तब से वो सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं।
शिवम दुबे ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने 2019 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में अपना पहला वनडेइंटरनेशनल खेला था। क्रिकेट लाइफ की तरह उनकी लवलाइफ भी काफी चर्चा में रहती है, दरअसल इस तूफानी खिलाड़ी ने एक ही लड़की से दो बार शादी रचाई है। मालूम हो कि शिवम की पत्नी का अंजुम खान है और वो मुस्लिम हैं ।
दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली...
शिवम और अंजुम लंबे वक्त से डेट कर रहे थे लेकिन करियर बनाने की वजह से दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। क्रिकेट की दुनिया में स्थापित होने के बाद दोनों ने अपना रिश्ता उजागर किया।
दोनों का एक होना धर्म की वजह से काफी मुश्किल था
हालांकि दोनों का एक होना धर्म की वजह से काफी मुश्किल था लेकिन फिर भी दोनों ने हिम्मत करके अपने घरवालों को अपने लवअफेयर के बारे में बता दिया लेकिन घरवालों ने दोनों के प्यार को महत्व दिया और शादी के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद इन दोनों ने साल 2021 में शादी कर ली।
हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से शादी की
शिवम और अंजुम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाज से शादी की, पहले हिंदू रीतिरिवाज से इन्होंने सात फेरे लिए और इसके बाद फिर निकाह पढ़ा। आज दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते हैं। शादी के एक साल बाद ही दोनों मम्मी-पापा बने, इस क्यूट कपल को शादी से एक बेटा है।
आपको बता दें कि अंजुम खान भी यूपी की रहने वाली हैं और बेइंतहा हुस्न की मल्लिका हैं, शिवम की बेगम बनने से पहले वो कई टीवी शो और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं, वो सोशल मीडिया कि एक्टिव पर्सन में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications