IPL 2024: मार्च में इस तारीख से होगी आईपीएल की शुरुआत, सामने आई सबसे बड़ी अपडेट
IPL 2024 Latest News Today: दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। आईपीएल 2024 की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को किया गया था। जिसके बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमों को पूरा कर लिया है।
मार्च में हो सकती है शुरुआत: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 की शुरुआत मार्च के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है। वहीं महिला आईपीएल 2024 फरवरी और मार्च में देश के दो बड़े शहरों में खेला जा सकता है। दिल्ली और बेंग्लुरु में महिला आईपीएल के मुकाबले होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों ही टूर्नामेंट के लिए ऑक्शन सफलतापूर्वक किया गया। बता दें कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2024 का शेड्यूल तैयार किया जाना है।

सामने आई बड़ी अपडेट: आईपीएल 2024 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च के तीसरे हफ्ते में 22 तारीख को इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जा सकता है। इससे पहले साल 2009 और 2014 में आम चुनाव की वजह से आईपीएल का आयोजन देश के बाहर किया गया था।
आईपीएल पर चुनाव का असर: साल 2009 में पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका मेंखेला गया जबकि 2014 में टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले को यूएई में आयोजित किया गया था। पिछले सीजन की बात करें तो आईपीएल 2023 पुराने अंदाज में शेड्यूल किया गया था। जिसके अंतर्गत 12 शहरों में आईपीएल के मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा लेती हैं और सभी टीमों को एक होम और एक अवे गेम मिलता है।
पिछले सीजन इसी नियम को फॉलो करते हुए आईपीएल शेड्यूल की घोषणा की गई थी। लेकिन इस साल इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। आम चुनाव के लिए तारीख निर्धारित होने के बाद ही आईपीएल डेट को लेकर कंफर्मेशन सामने आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications