IPL 2024: कौन हैं फिल सॉल्ट की लेडी लव? खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं मात
IPL 2024 Kolkata Knight Riders Philip Salt: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने होम ग्राउंड में जीत दर्ज कर ली है। लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 विकेट से हारने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स वापस जीत की पटरी पर लौट चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन लखनऊ के खिलाफ कोलकाता की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया।
फिल सॉल्ट बने जीत के हीरो
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट इस जीत के हीरो रहे। फिल सॉल्ट ने महज 47 गेंद में 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के भी निकले। साल्ट के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी अपना दमखम दिखाया। स्टार्क लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ सबसे अधिक तीन विकेट झटकने में कामयाब रहे।

जेसन रॉय की जगह आए थे टीम में
फिल सॉल्ट की बात करें तो पिछले सीजन आईपीएल में साल्ट दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन इस सीजन के लिए सॉल्ट को दिल्ली की टीम ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल मिनी ऑक्शन के दौरान फिल सॉल्ट को कोई भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के तौर पर फिल सॉल्ट को अपने साथ जोड़ा था।
कौन हैं फिल सॉल्ट की लेडी लव
फिल सॉल्ट की गर्लफ्रेंड का नाम एबी मैक्लेवेन है। सॉल्ट साल 2020 से ही एबी मैक्लेवेन को डेट कर रहे हैं। सॉल्ट और एबी मैक्लेवेन पहली बार साल 2020 में मिले। इसके बाद से वह लगातार एक साथ हैं। सॉल्ट की गर्लफ्रेंड एबी मैक्लेवेन मैक्लेवेन को ट्रेवलिंग करना काफी पसंद है। वह अक्सर सॉल्ट के साथ विदेशी दौरों पर नजर आती रहती हैं। खूबसूरती में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications