जब पैट कमिंस की वाइफ पर आया था भारतीय फैन का दिल, सरेआम कहा- मैं आपकी पत्नी से प्यार करता हूं...
IPL 2024, KKR vs SRH, Final: सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। रविवार 26 मई को चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में दोनों ही टीम एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। इस मुकाबले से पहले हैदराबाद के कप्तान लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं।
हैदराबाद के नाम कई रिकॉर्ड
दरअसल, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस साल कमाल का प्रदर्शन किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने का काम किया है। आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अब सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। हैदराबाद के खिलाड़ियों ने इस साल 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था।

हैदराबाद की दमदार वापसी
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन से पहले अपना नया कप्तान घोषित किया था। कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद का सफर अब तक शानदार रहा है। वहीं क्वालीफायर वन मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने दमदार वापसी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
फैन ने किया था प्यार का इजहार
सनराइजर्स हैदराबाद की परफॉर्मेंस को देखकर पैट कमिंस की वाइफ खुश नजर आ रही हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए कमिंस की वाइफ बैकी कमिंस ने लिखा कि वह फाइनल मैच के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि पैट कमिंस की वाइफ बैकी की दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। एक भारतीय फैन ने बैकी को कुछ महीने पहले प्रपोज भी किया था।
कमिंस ने किया था मजेदर रिप्लाई
दरअसल, वैलेंटाइन डे के मौके पर पैट कमिंस ने अपनी पत्नी बैकी कमिंस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। कमिंस ने रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा सुपर मॉम, केयरिंग वाइफ, मेरी वैलेंटाइन और एक बहुत अच्छी हमसफर। कमिंस की इस तस्वीर पर एक भारतीय फैन ने कमेंट किया कि मैं एक भारतीय हूं और मैं आपकी पत्नी से प्यार करता हूं। फैंस के इस कमेंट पर पेट कमिंस ने मजेदार अंदाज में रिप्लाई किया कि आपका मैसेज में वाइफ तक पहुंचा दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications