KKR vs SRH: चेहरे पर मुस्कान आंखों में आंसू, काव्या मारन को रोता देख पिघला फैंस का दिल
IPL 2024 KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार यानी 26 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को यह कामयाबी मिली है।
केकेआर ने जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया यह फाइनल मुकाबला पूरी तरह से एक तरफा रहा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने हैदराबाद की पूरी टीम को 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इसके जवाब में वेंकटेश अय्यर के शानदार अर्धशतक की बदौलत केकेआर ने मुकाबले को आसानी से 2 विकेट खोकर जीत लिया।

चेहरे पर मुस्कान आंखों में आंसू
सनराइजर्स की हार के बाद टीम की ओनर काव्या मारन अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई। काव्या की आंखों से आंसू छलक पड़े। वह दोनों हाथों से अपने आंसू पोंछती नजर आई। काव्या मारन को रोता देख सोशल मीडिया पर फैंस का दिल भी पिघल गया। काव्या का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं।
गंभीर ने बदली टीम की किस्मत
इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपना आखिरी खिताब साल 2014 में जीता था। 10 साल बाद टीम ने फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है। कोलकाता की तरफ से सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस मुकाबले में सबसे अधिक तीन विकेट झटके। हैदराबाद की बल्लेबाजी की हालत इतनी खराब रही कि कोई भी बल्लेबाज 30 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका। मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा ने भी टीम के लिए दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्क्ररम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।












Click it and Unblock the Notifications