KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स-केकेआर मैच बारिश के कारण रद्द, अंक तालिका में सैमसन की टीम को बड़ा नुकसान

KKR vs RR: केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में टॉस के बाद फैन्स को निराश होना पड़ा। बारिश के कारण काफी समय बर्बाद होने के कारण 7-7 ओवरों का मैच कराने का फैसला लिया गया। टॉस जीतकर केकेआर ने रॉयल्स को बैटिंग करने बुलाया और फिर बारिश का खलल देखने को मिला।

यहाँ से कट ऑफ़ टाइम तक इंतजार करने के बाद अंपायरों ने मैच रद्द करने की घोषणा कर दी। दोनों टीमों में 1-1 अंक बाँट दिया गया। राजस्थान रॉयल्स को मैच रद्द होने से नुकसान हुआ है। राजस्थान रॉयल्स का अभियान अंक तालिका में तीसरे स्थान के साथ समाप्त हुआ है।

kkr and rr

राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों के पास 17-17 अंक है लेकिन नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद आगे है और दूसरे स्थान पर चली गई। टॉप दो में रहने वाली टीम को फाइनल में जाने के दो मौके मिलते हैं। राजस्थान रॉयल्स इससे चूक गई।

आज ही हैदराबाद ने अपने मैच में पंजाब को हराते हुए दो अंक हासिल किये थे और नेट रन रेट के मामले में राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ दिया था। केकेआर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केकेआर पहले से ही अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। रॉयल्स को निराशा हुई है।

प्लेऑफ़ की चार टीमें मिल गई हैं। केकेआर, हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी अगले चरण में गई हैं। राजस्थान रॉयल्स का मैच प्लेऑफ़ में आरसीबी से होगा। केकेआर और हैदराबाद के बीच मैच होगा। इसमें जीतने वाली टीम फाइनल में चली जाएगी। टॉप दो में रहने से अंक तालिका में यही फायदा होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+