IPL 2024 Ka Final Kon Jeeta: आईपीएल का फाइनल कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद
IPL Mein Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल का फाइनल मुकाबला केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। कमिंस ने ही पहले टॉस जीता था।
टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और यह गलत साबित हुआ। स्टार्क ने अभिषेक शर्मा को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद ट्रेविस हेड को वैभव अरोड़ा ने बिना खाता खोले गोल्डन डक पर वापस पवेलियन भेज दिया।

यहाँ से हैदराबाद की टीम ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। नितीश रेड्डी ने 13, राहुल त्रिपाठी ने 9 और मार्करम ने 20 रन बनाए। हैदराबाद के विकेट पतन ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। हेनरिक क्लासेन के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन वह भी 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।
अंत में पैट कमिंस ने टीम को संकट से बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन 24 रन बनाकर आउट हो गए और इसी के साथ हैदराबाद की टीम 113 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। 9 गेंद शेष रहते हैदराबाद आउट हुई। केकेआर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज आंद्रे रसेल थे, वह 3 विकेट लेने में सफल रहे। स्टार्क को भी 2 विकेट मिले।
जवाब में खेलते हुए केकेआर ने भी अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। सुनील नारायण 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए वेंकटेश अय्यर ने धमाका किया और तूफानी बैटिंग की। उनके साथ गुरबाज भी क्रीज पर थे।
गुरबाज ने धांसू बैटिंग की लेकिन 31 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर ने 24 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 26 गेंदों में 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 6 रन बनाकर केकेआर को ग्यारहवें ओवर में चैम्पियन बना दिया। केकेआर ने 2 विकेट पर 114 रन बनाए। चेन्नई और मुंबई के बाद केकेआर तीसरी टीम है, जिसने तीन ख़िताब जीते हैं। गौतम गंभीर की कप्तानी में दो बार ख़िताब जीतने के बाद केकेआर ने उनकी कोचिंग में भी जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications