IPL 2024: क्या महेंद्र सिंह धोनी ने ले लिया संन्यास? अगले आईपीएल से पहले आया बड़ा अपडेट
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को उस समय बड़ी निराशा हुई, जब आरसीबी के खिलाफ हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंतिम चार की दौड़ से बाहर हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ़ में जाती और वहां से फाइनल तक का सफर तय करती तो घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलता।
टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शायद यह अंतिम आईपीएल हो सकता था। धोनी को ख़िताब के साथ चेन्नई की टीम विदाई दे पाती लेकिन ये सभी चीजें नहीं हुईं। चेन्नई सुपर किंग्स टॉप चार में जगह बनाने में नाकाम रही और आरसीबी अगले दौर में चली गई।

महेंद्र सिंह धोनी अपने अचानक फैसलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की है और यह भी नहीं कहा कि अगले सीजन में फिर से खेलने के लिए आएँगे। ऐसे में फैन्स के मन में सवाल जरुर है कि माही आगे क्या करने वाले हैं। इस बीच रॉबिन उथप्पा का बयान अहम है।
जियो सिनेमा पर बातचीत में उथप्पा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हमने अंतिम बार धोनी को खेलते हुए देखा है। वह ऐसे इंसान नहीं हैं जो इन चीजों को हल्के में लेंगे। वह फिर से आकर दहाड़ने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धोनी अपनी पिंडली की चोट को मैनेज कर रहे हैं इसलिए पूरी पारी खेलने के लिए मैदान पर नहीं आते।
उथप्पा ने कहा कि चोट के बाद भी धोनी टीम को अपना योगदान देने के तरीके खोज लेते हैं। यह उनके समर्पण और रणनीतिक दिमाग का प्रमाण है। गौरतलब है कि रुतुराज कप्तान रहे हैं लेकिन धोनी ने काफी बार अपने तेज दिमाग और अनुभव से टीम की सहायता की।
अब देखना यह होगा कि क्या धोनी अगले सीजन फिर से चेन्नई के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे कि नहीं। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स धोनी को हर सीजन खेलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि यह पूरी तरह माही पर ही निर्भर करता है कि वह क्या करेंगे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास भी अचानक लिया था। धोनी अचानक फैसलों के लिए जाने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications