IPL 2024 GT vs PBKS: पहला मैच खेल रहे आशुतोष का धमाका, पंजाब ने गुजरात को हराया

IPL 2024 GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में पंजाब ने 200 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। एक गेंद शेष रहते इस मैच में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज कर ली। पंजाब ने खराब स्थिति के बाद वापसी कर ली।

पहला ही आईपीएल मैच खेल रहे आशुतोष ने धमाका कर दिया। उन्होंने 17 गेंद का सामना करते हुए 31 रन की पारी खेली। शशांक सिंह ने धांसू फिफ्टी जमाई और गुजरात के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया। वह 29 गेंद में 61 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी।

gt vs pbks live

मैच के लाइव अपडेट्स यहाँ जानें, पेज रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Apr 04, 2024, 11:16 PM IST

पंजाब की जीत

पंजाब ने 7 विकेट पर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया, एक गेंद शेष रहते मैच खत्म, शशांक ने 29 गेंद में 61 की नाबाद पारी खेली, पहला मैच खेल रहे आशुतोष ने धमाका कर दिया, पंजाब को जीत दिलाने का क्रेडिट उनको जाना चाहिए, आशुतोष ने 17 गेंद में 31 बनाए
Apr 04, 2024, 11:07 PM IST

विकेट टाइम

आशुतोष को 31 रनों के निजी स्कोर पर दर्शन नालकंडे ने आउट कर दिया, पंजाब को लगा छठा झटका,जीत के लिए चाहिए 5 गेंद में 7 रन
Apr 04, 2024, 11:02 PM IST

आशुतोष का पहला ही मैच है और तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं, धांसू बैटिंग करते हुए 14 गेंद में 30 रन बना चुके हैं
Apr 04, 2024, 11:00 PM IST

12 गेंद में पंजाब को जीत के लिए 25 रनों की दरकार, शशांक और आशुतोष क्रीज पर, आशुतोष ने छक्का मारा
Apr 04, 2024, 10:58 PM IST

शशांक ने 25 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जमा दिया है, मैच जीत सकती है पंजाब की टीम, 14 गेंद में 31 रन की दरकार
Apr 04, 2024, 10:56 PM IST

शशांक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 49 रन बनाए हैं, 16 गेंद में 33 रन चाहिए पंजाब को
Apr 04, 2024, 10:40 PM IST

शशांक सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 छक्के और 4 चौके जमाए
Apr 04, 2024, 10:33 PM IST

शशांक सिंह और जितेश शर्मा दोनों क्रीज पर टिके हुए हैं, स्कोर 5 विकेट पर 119 रन हो गया है
Apr 04, 2024, 10:30 PM IST

रजा आउट

सिकंदर रजा आउट होकर चलते बने, 16 गेंद में 15 रन बनाकर सिकन्दर रजा आउट हो गए, 111/5
Apr 04, 2024, 10:24 PM IST

11 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 100 रन, 4 विकेट भी गंवा दिए हैं
Apr 04, 2024, 10:20 PM IST

10 ओवर का खेल

आधे ओवरों का खेल पूरा हुआ, पंजाब का स्कोर है 4 विकेट पर 83 रन
Apr 04, 2024, 10:15 PM IST

एक और विकेट

एक और विकेट गिरा पंजाब किंग्स का, सैम करन 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने, चौथा झटका पंजाब को, अजमतुल्लाह की गेंद पर विलियमसन ने किया कैच
Apr 04, 2024, 10:09 PM IST

8 ओवरों का खेल समाप्त हो गया है, पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 68 रन, सैम करन और सिकन्दर रहा क्रीज पर
Apr 04, 2024, 10:05 PM IST

विकेट टाइम

प्रभसिमरन को नूर अहमद ने मोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया, वह 35 रन बनाकर आउट हुए, पंजाब को तीसरा झटका
Apr 04, 2024, 10:02 PM IST

प्रभसिमरन और सैम करन क्रीज पर हैं, 7 ओवर समाप्त होने पर पंजाब का स्कोर 63/2
Apr 04, 2024, 9:58 PM IST

बेयरस्टो आउट

पंजाब का दूसरा विकेट गिरा, जॉनी बेयरस्टो 13 गेंद में 22 रन बनाकर गए, 6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 2 विकेट पर 54 रन
Apr 04, 2024, 9:53 PM IST

प्रभसिमरन और बेयरस्टो ने मिलकर धमाका कर दिया है, 5 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट पर 48 रन
Apr 04, 2024, 9:50 PM IST

प्रभसिमरन का भी बल्ला चला है, दो चौके और एक छक्का अब तक आ गया है, 4 ओवर में पंजाब का स्कोर 39 रन
Apr 04, 2024, 9:45 PM IST

पंजाब की तरफ से भी कुछ अच्छे शॉट बेयरस्टो ने जड़े हैं, 3 ओवर समाप्त होने के बाद स्कोर है 27 रन
Apr 04, 2024, 9:42 PM IST

2 ओवरों का खेल समाप्त होने के बाद गुजरात का स्कोर है 19 रन, धवन के रूप में एक झटका लगा चुका है, बेयरस्टो और प्रभसिमरन क्रीज पर
Apr 04, 2024, 9:36 PM IST

पंजाब को बड़ा झटका

उमेश यादव आए और विकेट लेकर गए, शिखर धवन 1 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए, 13/1
Apr 04, 2024, 9:31 PM IST

पंजाब की पारी शुरू

शिखर धवन और बेयरस्टो क्रीज पर आए हैं, पंजाब का स्कोर 1 रन है, धवन का खाता खुला
Apr 04, 2024, 9:14 PM IST

गुजरात टाइटंस की पारी समाप्त

20 ओवर के बाद गुजरात ने 4 विकेट पर 199 रनों का स्कोर बनाया है, गिल ने 48 गेंद में नाबाद 89 और राहुल तेवतिया ने 8 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए
Apr 04, 2024, 9:08 PM IST

19 ओवरों का खेल हुआ समाप्त, गुजरात का स्कोर है 4 विकेट पर 186 रन, गिल 85 और तेवतिया 14
Apr 04, 2024, 8:58 PM IST

नये बल्लेबाज के रूप में राहुल तेवतिया आए हैं, वह बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं
Apr 04, 2024, 8:57 PM IST

रबाडा को मिला विकेट

विजय शंकर को बरार के हाथों रबाडा ने कैच करा दिया और गुजरात का चौथा विकेट गिरा, स्कोर 164/4
Apr 04, 2024, 8:54 PM IST

18वें ओवर में पहली गेंद पर गिल का तमाचा और गेंद छह रन के लिए बाउंड्री से बाहर, अगली गेंद पर शानदार चौका
Apr 04, 2024, 8:52 PM IST

गिल ने हाथ खोले, छक्का जमाया और गुजरात का स्कोर 152 रनों तक पहुंचा दिया है, अंतिम ओवरों में ऐसे खेल की उम्मीद है
Apr 04, 2024, 8:47 PM IST

16 ओवर समाप्त हुए हैं गुजरात की पारी के, स्कोर 3 विकेट पर 141 रन है
Apr 04, 2024, 8:43 PM IST

गिल की फिफ्टी

31 गेंदों का सामना करते हुए गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है, गुजरात का स्कोर अब 3 विकेट पर 134 रन, 15 ओवर समाप्त
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+