IPL 2024, GT vs MI: रोहित होते तो कभी नहीं करते ऐसा! कप्तान बनते ही पंड्या से हुई बड़ी चूक

IPL 2024, GT vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अपनी पुरानी टीम के खिलाफ हार्दिक पंड्या मुंबई की टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। कप्तान बनते ही हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस नाखुश नजर आए। पंड्या से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसा करने के पीछे वजह पूछी जा रही है।

पंड्या के फैसले पर हैरानी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। मुंबई इंडियंस की तरफ से पहला ओवर लेकर कप्तान हार्दिक पंड्या खुद ही में आए थे। हार्दिक पंड्या के इस फैसले पर फैंस लगातार हैरानी जाता रहे हैं।

GT vs MI 1

बुमराह को नहीं मिला पहला ओवर

दरअसल, मुंबई इंडियंस के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के लिए पहले ओवर लेकर नहीं आए। जबकि पहले ओवर में जसप्रीत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। आईपीएल में मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह पहले ओवर डालते हुए काफी सफल रहे हैं। लेकिन हार्दिक पंड्या ने बुमराह की जगह खुद ही गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आते ही छा गए बुमराह

जिसका नतीजा यह हुआ कि गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरुआती तीन ओवर में 27 रन जड़ दिए। हार्दिक पंड्या ने पहला और तीसरा ओवर डाला। इन दोनों ओवर को मिलाकर हार्दिक पंड्या ने 20 रन खर्च किए। हार्दिक पंड्या काफी महंगे रहे। आखिरकार उन्हें चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद सौंपनी पड़ी। जसप्रीत बुमराह जैसे ही गेंदबाजी करने आए उन्होंने मुंबई की टीम को विकेट दिला दिया।

सोशल मीडिया पर लगातार हार्दिक पंड्या को लेकर फैंस कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि अगर रोहित शर्मा कप्तान होते तो वह पहला ओवर ही जसप्रीत बुमराह को देते। अपनी पुरानी टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार्दिक पंड्या दूसरी पारी में बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+