GT vs MI: 673 दिन बाद IPL में लौटे जसप्रीत बुमराह, गेंद से बरपाया कहर, ट्रोल हो गए पंड्या
IPL 2024, GT vs MI: लंबे समय बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में वापसी की है। पिछले सीजन चोट के कारण जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 में हिस्सा नहीं ले सके थे। करीब 673 दिनों के बाद मैदान पर उतरने के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
बुमराह ने किया कमाल का ओवर
गुजरात टाइटंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर के अपने स्पैल में महज 14 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने तीन अहम विकेट भी चटकाए। गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को जसप्रीत ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इस दौरान जसप्रीत बुमराह की इकोनॉमी रेट चार से भी कम की रही।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ
जसप्रीत बुमराह की वापसी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले ओवर जसप्रीत बुमराह से नहीं कराया। इसके बाद क्रिकेट के कई दिग्गजों ने पंड्या से ऐसा करने के पीछे की वजह भी पूछने का काम किया। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आखिर क्यों जसप्रीत बुमराह से मुंबई इंडियंस ने पहले ओवर नहीं करवाया?
पंड्या हो गए ट्रोल
वहीं इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर केविन पीटरसन ने भी हार्दिक पंड्या के फैसले पर नाराजगी जाहिर की। पीटरसन के मुताबिक किसी भी टीम में जसप्रीत बुमराह के होने पर उनसे पहले किसी और गेंदबाज को मौका नहीं मिलना चाहिए। हार्दिक पंड्या ने शुरुआती तीन में से 2 ओवर फेंकने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 20 रन लुटाए। सोशल मीडिया पर इस वजह से हार्दिक पंड्या को लगातार फैंस द्वारा टोल भी किया जा रहा है।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चाला, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। इम्पैक्ट सब: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी।
गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। इम्पैक्ट सब: बीआर शरथ, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications