IPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, जानिए क्या है पंजाब की सबसे बड़ी कमजोरी?
IPL 2024, Punjab Kings: पंजाब किंग्स की गिनती आईपीएल की फिस्ड्डी टीमों में की जाती है। पंजाब किंग्स अब तक आईपीएल में एक बार भी खिताब जीतने में कामयाबी हासिल नहीं की है। शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब किंग्स साल 2024 में एक बार फिर आईपीएल खेलने के लिए तैयार है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाड़ियों पर दांव भी लगाया है।
कमजोर नजर आ रही है पंजाब: पंजाब किंग्स में भले ही मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च किए। लेकिन इसके बावजूद भी पंजाब की टीम अभी पूरी तरीके से सेटल्ड नजर नहीं आ रही है। पंजाब किंग्स में कई खामियां दिखाई दे रही है। आइए एक नजर डालते हैं पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी पर जो टीम की नया डुबो सकती है।

ओपनिंग है परेशानी: पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी एक्सपीरियंस वाली नहीं है। कप्तान शिखर धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो टीम के अमुभवी बल्लेबाज हैं। लेकिन बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए निरंतर अंतराल पर ओपनिंग नहीं करते हैं। इसके अलावा बेयरस्टो कुछ समय से फिटनेस से भी जूझ रहे हैं। चोट की वजह से पिछले साल आईपीएल में भी उन्होंने कई मुकाबले को मिस कर दिया था। प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे के पास भी बतौर ओपनर ज्यादा एक्सपीरियंस नहीं है। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम को यहां परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
खुद मारी पैरों पर कुल्हारी: फिनिशर के रूप में पंजाब किंग्स के पास शाहरुख खान मौजूद थे। लेकिन शाहरुख खान को पंजाब किंग्स ने रिलीज कर खुद के पैर पर कुल्हारी मारने का काम किया। शाहरुख खान के बाहर होने के बाद पंजाब किंग्स को एक फिनिशर की भी कमी खलने वाली है। जितेश शर्मा हालांकि पंजाब के लिए अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकते हैं। लेकिन उनका साथ देने के लिए टीम के पास मौजूदा स्क्वाड में कोई भी बड़ा नाम नहीं है।
स्पिन है समस्या: स्पिन गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की टीम काफी पिछड़ी हुई दिखाई दे रही है। राहुल चाहर के अलावा पंजाब किंग्स के पास कोई भी बड़ा नाम नहीं है। हरप्रीत बाराड़ जरूर फल कुछ मुकाबले में टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में राहुल चाहर के अलावा कोई स्पिन गेंदबाज पंजाब किंग की खेमा में नहीं है।
कगिसो रबाडा पर बड़ी जिम्मेदारी: कगिसो रबाडा पर पंजाब किंग्स की तेज गेंदबाजी काफी हद तक निर्भर करने वाली है। पंजाब ने ऑक्शन में हर्षल पटेल को 11 करोड़ से अधिक रुपये देकर खरीदा है। लेकिन हर्षल पटेल का पिछला कुछ सीजन आरसीबी के लिए निराशाजनक रहा था। ऐसे में हर्षल पटेल डेथ ओवरों में कारगर साबित होते हैं या नहीं यह तो टूर्नामेंट में ही पता चलेगा। इसके अलावा टीम के पास नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं।
आईपीएल 2024 के लिए पंजाब की संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन/रिली रोसौव, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हरप्रीत बराड़/ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications