DC vs RR: दिल्ली और राजस्थान के मैच में आज कौन जीतेगा? धांसू मुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

DC vs RR Head to Head: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज मुकाबला खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स फ़िलहाल प्लेऑफ़ के काफी करीब है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स को अब अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करने की आवश्यकता है।

रॉयल्स की बैटिंग अब तक बेहतरीन रही है और कई बल्लेबाज फॉर्म में चल रहे हैं। जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल ने इस सीजन शतक जड़े हैं। उनके अलावा संजू सैमसन और रियान पराग ने भी अपने बल्ले से जलवा दिखाया है। दोनों ने अहम मौकों पर रन बनाते हुए टीम को मदद की है।

dc and rr

दिल्ली की बैटिंग फ्रेजर मैकगर्क और ऋषभ पन्त के कन्धों पर टिकी हुई है। पृथ्वी शॉ तेज खेलने के प्रयास में आउट होते दिखे हैं। डेविड वॉर्नर चोट के कारण बाहर हैं। वह आते हैं, तो टीम में बदलाव हो सकता है। दिल्ली और राजस्थान के बीच हेड टू हेड आंकड़े दिलचस्प हैं।

दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक खेले गए मैचों को देखा जाए, तो फर्क ज्यादा नजर नहीं आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 15 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। 13 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की है।

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स में कौन जीतेगा

दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच में जीत और हार कई फैक्टर पर निर्भर करती है। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए, तो वहां भी राजस्थान रॉयल्स की टीम आगे है। ऐसे में इस मैच में भी राजस्थान रॉयल्स की जीत हो सकती है।

दिल्ली-राजस्थान मैच में पिच और वेदर अपडेट

अरुण जेटली स्टेडियम में हमेशा बैटिंग पिच देखने को मिलती है, इस मैच में भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। छोटी बाउंड्री का फायदा भी बल्लेबाजों को मिलने वाला है। इसके अलावा शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम खुशनुमा हो सकता है और गर्मी से परेशानी नहीं होगी।

दिल्ली संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश यादव

राजस्थान संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+