8 छक्के-5 चौके...आखिरी ओवर में जड़ दिए 31 रन, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऋषभ पंत ने खेली धांसू पारी

IPL 2024 Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत 43 गेंद में पांच चौके और 8 छक्के की मदद से 89 रनों की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की दमदार बल्लेबाजी के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट को करीब 224 रन बना सकी।

आखिरी पांच ओवर में 97 रन

दिल्ली ने आखिरी पांच ओवर में 97 रन बनाए और एक विकेट भी गंवा दिया। पंत ने 20वें ओवर में गेंदबाजी करने आए मोहित शर्मा के ओवर में 31 रन बना डाले। उन्होंने इस ओवर में चार छक्के लगाए और एक चौका भी जड़ा। दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी और दिल्ली की टीम ने 44 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के बीच 113 रनों की हुई साझेदारी ने टीम को संभालने का काम किया।

Delhi Capitals 1

पंत ने खेली धांसू पारी

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल इस मुकाबले में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 66 रनों की पारी खेल कर दिल्ली को 200 के पार पहुंचा दिया। अक्षर पटेल के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी बल्ले से कमाल का योगदान दिया। ऋषभ पंत के साथ मिलकर ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 गेंद में 67 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई।

वर्ल्ड कप में मिलेगी जगह

ऋषभ पंत की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस साल होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। ऋषभ पंत की पारी को देखने के बाद फैंस पंत को टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी देखने की मांग कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन से टी-20 टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

तीसरे नंबर पर पहुंचे पंत

ऑरेंज कैप की रेस में 342 रनों के साथ ऋषभ पंत तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+