Delhi Capitals के धुरंधर ने घुटने पर बैठकर इस खूबसूरत हसीना को किया था प्रपोज, जानें फिर आगे क्या हुआ?
IPL 2024 Delhi Capitals: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 मई को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दोनों ही टीमों के लिए मैच जीतना बेहद जरूरी है। खासतौर पर दिल्ली कैपिटल्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
दोनों टीमों को जीत की तलाश
संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में कमाल का रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। एक मैच जीतने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई हो जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की कोशिश दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले को जीतकर अपनी जगह टॉप फोर में पक्की करने की होगी।

अक्षर पटेल पर रहेगी नजर
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल इस मुकाबले में अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। गेंद और बल्ले दोनों से ही अक्षर पटेल मैच का रूख पलटने के लिए जाने जाते हैं। अक्षर पटेल का चयन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में भी किया गया है। ऐसे में वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस देना चाहेंगे।
बचपन की दोस्त से रचाई शादी
अक्षर पटेल अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी वह सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षर पटेल ने अपनी बचपन की दोस्त मेहा पटेल से पिछले साल 26 जनवरी 2023 को वडोदरा में शादी रचाई थी। अक्षर पटेल और मेहा ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।
घुटने पर बैठकर किया था प्रपोज
बता दें कि अक्षर पटेल की वाइफ मेहा प्रोफेशनल डाइटिशियन है और क्रिकेटर पति का डाइट चार्ट प्लान कर उन्हें फिट रहने में मदद करती हैं। अक्षर ने अपने 28वें जन्मदिन के मौके पर घुटने के बल बैठकर मेहा को प्रपोज किया था और मेहा ने हा कहकर अक्षर पटेल के इस दिन को और भी यादगार बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले को देखने के लिए अक्सर में मेहा स्टैंड में दिखाई देती हैं। मैच के बाद अक्षर पटेल के साथ उन्हें कई बार कैमरामैन ने स्पॉट भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications